
ये हैं दुनिया के सबसे महंगे 10 विश्वविद्यालय, भारतीय छात्र जरूर जानें
एक अमेरिकी डॉलर आज 83 रुपए के बराबर है। ऐसे में विदेश में पढ़ने की सोच रहे छात्रों के लिए आर्थिक समस्या एक बड़ी चुनौती है। खासकर तब जब वे दुनिया के टॉप विश्वविद्यालयों/कॉलेजों में दाखिला के लिए सोचें। इन टॉप विश्वविद्यालयों का वार्षिक शुल्क 52 लाख रुपए के करीब हो सकता है। यदि आप इसमें रहने-खाने व ट्यूशन का खर्च भी जोड़ दें तो कुल खर्च 73 लाख रुपए सालाना तक पहुंच सकता है। आइए जानते है 10 सबसे महंगे विश्वविद्यालयों के बारे में-1- कोलंबिया यूनिवर्सिटी, न्यू यॉर्क : इसकी स्थापना 1754 में किंग जॉर्ज-II ग्रेट ब्रिटेन द्वारा की की गई थी। यहां का सालाना खर्च लगभग 89,587 अमेरिकी डॉलर यानी 74,26,426 रुपए बैठेगा। इस विश्वविद्यालय के सबसे लोकप्रिय विषय दर्शन, पर्यावरण विज्ञान और अंग्रेजी हैं। बाराक ओबामा, वारेन बफेट और 11 अरबपति लोग यहां के छात्र रहे हैं।2- ड्यूक यूनिवर्सिटी, डरहम यूएसए : इस विश्वविद्यालय की स्थापना 1924 में हुई थी। अमेरिक और दुनिया का यह दूसरा सबसे महंगा विश्वविद्यालय है। यह एक साल की पढ़ाई का खर्च 83,263 अमेरिकी डॉलर यानी 69,02,852 रुपए का खर्च आता है। इस संस्थान के पॉपुलर सब्जेक्ट्स कम्प्यूटर साइंस, बॉयोलॉजिकल साइंस, कम्प्यूटर इंजीनियरिंग, न्यूरोसाइंसेज, मैकेनिकल इंजीनियरिंग है। यहां से भी पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति रिचर्ड निक्शन समेत कई हस्तियां पढ़ चुकी हैं।3- ब्राउन यूनिवर्सिटी दुनिया भी दुनिया का तीसरा सबसे महंगा संस्थान है। यहां भी एक साल की पढ़ाई का कुल खर्च करीब 72 लाख रुपए सालाना पड़ेगा। इस विश्वविद्याय की स्थापना 1764 निकोलस, जॉन, जोसेफ और मोसेस ब्राउन द्वारा की गई थी। यहां से पढ़ाई करने वालों में जॉन एफ कनेडी समेत कई हस्तियां हैं।4- येल यूनिर्सिटी, न्यू हैवेन यूएसए : इस विश्वविद्यालय की स्थापना 1701 में की गई थी। यहां का कुल वार्षिक खर्च 83,880 अमेरिकी डॉलर यानी करीब 70 लाख रुपए सालाना बैठेगा। इस क्यूएस वर्ल्ड यूनर्वसिटी रैंक 16 है। यहां के लोकप्रिय विषय अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र, इतिहास, कम्प्यूटर साइंस, मनोविज्ञान, अंतरराष्ट्रीय मामले और अंग्रेजी हैं।5- कैंब्रिज विश्वविद्यालय (यूके) की स्थापना 1209 में की गई थी। क्यूएस रैंकिंग में इसे दूसरा स्थान प्राप्त है। यहां पड़ने का कुल सालाना खर्च 84,898 अमेरिकी डॉलर यानी करीब 70 लाख रुपए सालाना तक होता है। इस विश्वविद्यालय के लोकप्रिय विषय मैथ्स, फिजिक्स और कम्प्यूटर साइंस हैं। यहां से पढ़ने वाली हस्तियों में स्टेफेन हॉकिंग, चार्ल्स डार्विन से सैकड़ों प्रसिद्ध लोग हैं।6 - शिकागो विश्वविद्यालय, शिकागो यूएसए : 1890 में स्थापित यह अमेरिकी विश्वविद्यालय दुनिया के सबसे महंगे विश्वविद्यालयों में शुमार है। इसे क्यूएस विश्वविद्यालय रैंक- 11 मिली है। यहां के लोकप्रिय विषय अर्थशास्त्र, कम्प्यूटर साइंस, मैथ्स व अन्य विषय हैं।7- डारमाउट कॉलेज, हैनोवर यूएसए : इस विश्वविद्यालय की स्थापना 1769 में की गई थी। खर्च के मामले में यह संस्थान भी सबसे खर्चीले कॉलेजों में से एक है। यहां सालाना कुल खर्च करीब 71 लाख रुपए होता है। यह दुनिया पहल मैनेजमेंट में स्नातक का स्कूल है।8- हर्वे मड कॉलेज, कलिफोर्निया, यूएसए: इस कॉलेज की स्थापना 1955 में हर्वे सीले मड के परिवार व मित्रों द्वारा की गई थी। यहां भी पढ़ाई का वार्षिक खर्च 89,115 अमेरिकी डॉलर यानी करीब 74 लाख रुपए हो सकता है। इस कॉलेज मेंं कम्प्यूटर साइंस, मैथ्स और इंजीनियरिंग की पढ़ाई होती है।9- नॉर्थ-वेस्टर्न यूनिवर्सिटी, यूएसए : इस विश्वविद्यालय की स्थापना 1851 में ग्रांट गुडरिच, जॉन इवान्स आदि के द्वारा की गई थी। इस दुनिया का सबसे महंगा कॉलेज मान सकते हैं क्योंकि यहां का वार्षिक खर्च 91,290 अमेरिकी डॉलर होता है जो करीब 75 लाख रुपए से ज्यादा है।10 - तुफ्ट्स विश्वविद्यालय, यूएसए : इस विश्वविद्यालय की स्थापना 1852 में की गई थी। यहां से भारतीय राजनेता शशि थरूर समेत कई हस्तियां पढ़ चुकी हैं। यहां का कुल वार्षिक खर्च 81,700 अमेरिकी डॉलर यानी करीब 68 लाख रुपए तक पड़ता है। यहां अंतरराष्ट्री मामले, अर्थशास्त्र और बॉयोलॉजी की पढ़ाई होती है।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Learningcity. Publisher: livehindustan