
WBBSE 2025: पश्चिम बंगाल बोर्ड ने 2025 परीक्षाओं के लिए शेड्यूल जारी किया, यहां से करें डाउनलोड
पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (WBBSE) ने 2025 के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। जो भी छात्र इस वर्ष 2024-25 में प्रवेश ले रहे हैं वे ऑफिशियल वेबसाइट wbbse.wb.gov.in पर जाकर 2025 का शेड्यूल जरूर चेक करें और उसे डाउनलोड कर लीजिए। ऑफिशियल शेड्यूल के अनुसार WBBSE माध्यमिक परीक्षा 2025 की शुरूआत 10 फरवरी से होगी और परिक्षाएं 22 फरवरी 2025 तक चलेंगी। इसके साथ ही बोर्ड ने यह भी कहा है कि सभी परीक्षाएं पैन और पेपर के माध्यम से होंगी। परीक्षा का समय सुबह 10:45 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा। परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने का समय दिया जाएगा।कक्षा दसवीं के लिए WBBSE माध्यमिक परीक्षाओं का शेड्यूल- 1. 10 फरवरी 2025 को पहली भाषा (फर्स्ट लैंग्वेज) की परीक्षा होगी। 2. 11 फरवरी 2025 को दूसरी भाषा (सैकेंड लैंग्वेज) की परीक्षा होगी। 3. 15 फरवरी 2025 को गणित की परीक्षा होगी।4. 17 फरवरी को हिस्ट्री (इतिहास) की परीक्षा होगी।5. 18 फरवरी, 2025 को भूगोल की परीक्षा होगी। 6. 19 फरवरी, 2025 को लाइफ साइंस की परीक्षा होगी। 7. 20 फरवरी, 2025 को फिजिकल साइंस की परीक्षा होगी। 8. 22 फरवरी, 2025 को ऑप्शनल इलेक्टिव विषयों की परीक्षा होगी। छात्र कैसे WB माध्यमिक परीक्षा 2025 के लिए शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं-1. सबसे पहले आप को ऑफिशियल वेबसाइट wbbse.wb.gov.in पर जाना होगा।2. इसके बाद आपको होम पेज पर ‘अदर लिंक’ पर क्लिक करना होगा। 3. अब आप को ‘एमपी परीक्षा रूटीन’ लिंक पर क्लिक करना होगा। 4. अब आपकी स्क्रीन पर एक पीडीएफ फाइल ओपन हो जाएगी। 5. अब आप माध्यमिक परीक्षाओं के लिए पीडीएफ को चेक करें और उसे डाउनलोड कर लीजिए। 6. भविष्य में परीक्षा के लिए आप इसका एक प्रिंट आउट निकाल लीजिए। ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए छात्र WB माध्यमिक बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं। परीक्षा का शेड्यूल यहां से डाउनलोड करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Learningcity. Publisher: livehindustan