UPSSSC : यूपी में 5512 पदों पर जूनियर असिस्टेंट व क्लर्क भर्ती के लिए 24398 शॉर्टलिस्ट, जानें कटऑफ

UPSSSC : यूपी में 5512 पदों पर जूनियर असिस्टेंट व क्लर्क भर्ती के लिए 24398 शॉर्टलिस्ट, जानें कटऑफ

UPSSSC Junior Assistant Clerk Exam : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने कनिष्ठ सहायक, कनिष्ठ लिपिक व सहायक स्तर के 5512 पदों पर भर्ती की मुख्य परीक्षा के लिए 243981 अभ्यर्थियों को पीईटी स्कोर के आधार पर शार्टलिस्ट किया है। गुरुवार को हुई बैठक में इसे अनुमोदित किया गया। अभ्यर्थियों की सूची को आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर देखा जा सकता है। पीईटी 2022 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर कटऑफ जारी की गई है। अनारक्षित वर्ग, एससी, ओबीसी व ईडब्ल्यूएस वर्गों की कटऑफ बराबर रही है। चारों वर्गों की कटऑफ 15.22 है। वहीं एसटी वर्ग की कटऑफ 03.97 फीसदी रही है। परीक्षा तिथि की जानकारी वेबसाइट पर अलग से दी जाएगी। आपको बता दें सितंबर 2023 में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े कनिष्ठ सहायक, कनिष्ट लिपिक व सहायक स्कर - 3 के कुल 3768 (सामान्य चयन) और 63 (विशेष चयन) कुल 3831 पदों पर चयन के लिए आवेदन मांगे गए थे। इसके बाद  कनिष्ठ सहायक / टंकक कम कनिष्ठ लिपिक के 1681 पदों को भी शामिल कर लिया गया था। इन पदों में 1518 पद सामान्य चयन और 163 पद विशेष चयन के थे। यानी कुल 5512 पदों में 5286 पद सामान्य चयन के और 226 पद विशेष चयन के हैं। Direct Linkमुख्य परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। दो घंटे का पेपर होगा। सभी प्रश्न मल्टीपल चॉइस वाले होंगे। हर सवाल एक अंक का होगा। प्रत्येग गलत उत्तर के लिए एक चौथाई अंक काटा जाएगा। हिंदी परिज्ञान और लेखन योग्यता से 30 अंकों के 30 प्रश्न, सामान्य बुद्धि परीक्षण के 15 अंकों के 15 प्रश्न, सामान्य जानकारी के 20 अंकों के 20 प्रश्न, कंप्यूटर व आईटी की अवधारणों एवं इस क्षेत्र में समसामयिक प्रौद्योगिकी विकास एवं नवाचार का ज्ञान से 15 अंक के 15 प्रश्न, उत्तर प्रदेश राज्य से संबंधित सामान्य जानकारी से 20 अंक के 20 प्रश्न पूछे जाएंगे। 

2024-03-15 10:31:36

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Learningcity. Publisher: livehindustan