
UPSSSC : खुशखबरी, यूपी में PET से होने वाली इस भर्ती में वैकेंसी की संख्या 41 प्रतिशत बढ़ाई गई
UPSSSC JE vacancy : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जूनियर इंजीनियर भर्ती 2024 में पदों की संख्या में बंपर इजाफा किया है। अब इस भर्ती के तहत 2847 वैकेंसी की बजाय 4016 वैकेंसी भरी जाएंगी। 4016 पदों में 3187 सामान्य चयन के पद हैं और 829 विशेष चयन के। यूपीएसएसएससी ने 7 मार्च को जब इस जेई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया था तो विज्ञप्ति में 2847 पद ( 2819 पद सामान्य चयन और 28 पद विशेष चयन ) ही थे। संशोधित विज्ञप्ति में अब इन पदों में सिविल जूनियर इंजीनियर के 368 पद (सामान्य चयन) और जूनियर इंजीनियर सिविल के 801 पद और जोड़ दिए गए हैं। यानी पदों की संख्या में 1169 वैकेंसी का इजाफा कर दिया गया है। बढ़ाए गए 1169 वैकेंसी का विवरणजेई सिविल, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग (सामान्य चयन)- 328जेई सिविल, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग (सामान्य चयन) - 40जेई सिविल, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग (विशेष चयन)- 720जेई सिविल , आवास एवं शहरी नियोजन विभाग (विशेष चयन) - 81मूल नोटिफिकेशन ये 2847 वैकेंसी थींलोक निर्माण विभाग में 1092, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में 765, उत्तर प्रदेश जल निगम ग्रामीण में 693, राजकीय निर्माण निगम में 146, सेतु निगम 96, प्रोजेक्ट कार्पोरेशन में 27, राजकीय निर्माण निगम में 23, यूपी प्रोजेक्ट कार्पोरेशन में पांच पद हैं। भर्ती के लिए 7 मई से 7 जून तक आवेदन लेगा। इसमें किसी तरह के संशोधन 14 जून तक किया जा सकेगा।UPSSSC : यूपी मंडी परिषद में सचिव के 134 पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता, सैलरी और चयन प्रक्रियायोग्यता : आवेदन के लिए हाईस्कूल परीक्षा के साथ सिविल में डिप्लोमा करने वाले पात्र होंगे। इसके बारे में और विस्तृत जानकारी आयोग के वेबसाइट पर दी गई है। भर्ती के लिए 18 से 40 वर्ष की आयु वाले पात्र माने जाएंगे। आरक्षण के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। ऑनलाइन आवेदन के लिए सभी वर्गों से 25 रुपये फीस लिया जाएगा। मुख्य परीक्षा के लिए अलग से शुल्क लिया जाएगा।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Learningcity. Publisher: livehindustan