
UPSSSC JE : यूपी जेई भर्ती का सिलेबस जारी, उत्तर प्रदेश का सामान्य ज्ञान व कंप्यूटर IT विषय होगा अहम
UPSSSC Junior Engineer Recruitment Exam : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा 2023 का सिलेबस व एग्जाम पैटर्न जारी कर दिया है। इसके मुताबिक परीक्षा में एक प्रश्न पत्र होगा जिसमें कुल 100 प्रश्न होंगे। पेपर दो घंटे का होगा जिसमें मल्टीपल चॉइस वाले प्रश्न होंगे। हर प्रश्न एक अंक का होगा। हर गलत उत्तर के लिए चौथाई अंक काटा जाएगा। उत्तर प्रदेश राज्य से 20 और कंप्यूटर व आईटी विषय से 15 प्रश्न पूछे जाएंगे। इस भर्ती परीक्षा के जरिए 4612 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। कुल 4612 वैकेंसी में सामान्य चयन के 3739 और विशेष चयन के 873 पद हैं। भाग - 1सामग्री की मजबूती व संरचना का सिद्धांत - 5 अंक के 5 प्रश्नप्रबलित कंक्रीट संरचना का डिजाइन - 10 अंक के 10 प्रश्नस्टील एवं मशीनरी संरचना - 5 अंक के 5 प्रश्नआंकलन , लागत व मूल्यांकन - 5 अंक के 5 प्रश्नमृदा, यांत्रिकी व फाउंडेशन इंजीनियरिंग - 5 अंक के 5 प्रश्नसर्वेक्षण - 5 अंक के 5 प्रश्नपरिवहन इंजीनियरिंग - 5 अंक के 5 प्रश्नपर्यावरण व जन स्वास्थ्य इंजीनियरिंग - 5 अंक के 5 प्रश्नभवन सामग्री व निर्माण - 10 अंक के 10 प्रश्नद्रव यांत्रिकी - 5 अंक के 5 प्रश्नभाग 2कंप्यूटर व सूचना प्रौद्योगिकी की अवधारणाओं व इस क्षेत्र में समसामयिक प्रौद्योगिकी विकास व नवाचार का ज्ञान- 15 अंक के 15 प्रश्नभाग - 3यूपी राज्य से संबंधित सामान्य जानकारी - 20 अंक के 20 प्रश्नचयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। आपको बता दें कि इस बार बीटेक अभ्यर्थियों को भी जूनियर इंजीनियर भर्ती में आवेदन का मौका था। 21 साल लंबी लड़ाई के बाद उन्हें यह अधिकार मिला था। 2003 में इन्हें जेई भर्ती से बाहर कर दिया गया था।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Learningcity. Publisher: livehindustan