UPSC Prelims 2024 Syllabus: यहां देखें जनरल स्टडीज पेपर I और II में किन टॉपिक्स से पूछे जाएंगे प्रश्न

UPSC Prelims 2024 Syllabus: यहां देखें जनरल स्टडीज पेपर I और II में किन टॉपिक्स से पूछे जाएंगे प्रश्न

UPSC Prelims 2024 Syllabus: यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 का आयोजन 16 जून, 2024 को होगा। पहले इस परीक्षा का आयोजन 26 मई को होने वाला था, लेकिन लोकसभा इलेक्शन शेड्यूल के चलते आयोग ने परीक्षा की तारीख को स्थगित किया था। । यूपीएससी सीएसई परीक्षा केंद्र 2024 के अनुसार, प्रारंभिक परीक्षा 80 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी।  बता दें, इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से, कुल 1,056 रिक्तियों को भरा जाएगा। जिनमें से 40 रिक्तियां PwPD कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। आइए जानते हैं परीक्षा के पूरे सिलेबस के बारे मेंजो उम्मीदवार  यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं या भविष्य में परीक्षा देने के इच्छुक हैं, उन्हें प्रारंभिक परीक्षा पास करने के लिए कई विषयों को कवर करना होता है। सबसे पहले बता दें,  UPSC प्रारंभिक में दो पेपर का आयोजन किया जाता है। ये पेपर हैं,  जनरल स्टडीज  पेपर - I, जनरल स्टडीज  पेपर II. इसे CSAT या सिविल सर्विसेज एप्टीट्यूड टेस्ट के तौर पर भी जाना जाता है।  प्रत्येक पेपर को हल करने के लिए दो घंटे का समय दिया जाएगा।UPSC प्रारंभिक का आयोजन ऑफलाइन मोड में करवाया जाता है, जिसमें  उम्मीदवारों को पेपर और पेन का उपयोग करना होता है। बता दें, इन पेपर में  इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, राजनीति, पर्यावरण, विज्ञान और समसामयिक मामलों सहित अन्य विषयों से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं। वहीं यूपीएससी आईएएस परीक्षा पैटर्न के अनुसार, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.33%  मार्क्स की नेगेटिव मार्किंग भी की जाती है। प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों में सेट किए जाएंगे।इसलिए उम्मीदवारों को आंसर मार्क करते समय काफी ध्यान रखन होगा।प्रारंभिक में शामिल होना है जरूरीजो उम्मीदवार IAS,IPS, IFS जैसे उच्च पद हासिल करना चाहते हैं, उनके लिए प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है। ये परीक्षा इन पदों पर पहुंचने का पहला स्टेप है। इसे क्लियर करने के बाद ही कोई उम्मीदवार अगले चरण पर पहुंचता है। वहीं जैसा कि हम आपको बता चुके हैं कि इस परीक्षा में दो पेपर होते हैं,  (जनरल स्टडीज  पेपर - I, जनरल स्टडीज  पेपर II), तो इन दोनों पेपर में बैठना अनिवार्य है। यदि कोई उम्मीदवार सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा के दोनों पेपरों में उपस्थित नहीं होता है तो उसे अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।जनरल स्टडीज  पेपर - I में UPSC प्रारंभिक परीक्षा में इन टॉपिक्स से पूछे जाएंगे प्रश्न- सबसे पहले बता दें, जनरल स्टडीज  पेपर - I कुल 200 अंकों के लिए आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवारों को पेपर पूरा करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। इन दो घंटे में नीचे दिए गए टॉपिक्स से प्रश्न पूछे जाएंगे।- राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाएं-भारत का इतिहास और भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन।- भारतीय और विश्व भूगोल-भारत और विश्व का भौतिक, सामाजिक, आर्थिक भूगोल।-भारतीय राजनीति और शासन-संविधान, राजनीतिक व्यवस्था, पंचायती राज, सार्वजनिक नीति, अधिकार मुद्दे, आदि।- आर्थिक और सामाजिक विकास-सतत विकास, गरीबी, समावेशन, जनसांख्यिकी, सामाजिक क्षेत्र की पहल, आदि।-पर्यावरण पारिस्थितिकी, जैव-विविधता और जलवायु परिवर्तन पर सामान्य मुद्दे - जिनके लिए विषय विशेषज्ञता की आवश्यकता नहीं है।- जनरल साइंसजनरल स्टडीज  पेपर - II में UPSC प्रारंभिक परीक्षा में इन टॉपिक्स से पूछे जाएंगे प्रश्नप्रारंभिक परीक्षा का पेपर II एक क्वालीफाइंग पेपर होगा जिसमें न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक 33% लाने होंगे। इसके अलावा प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप के पूछे जाएंगे। पेपर II भी 200 अंकों का होगा और इस पेपर को हल करने के लिए दो घंटे का समय दिया जाएगा।- कंप्रीहेंशन- इंटरपर्सनल स्किल्स इन्क्लूडिंग कम्युनिकेशन स्किल- लॉजिकल रीजनिंग एंड एनालिटिकल एबिलिटी- डिसीजन मेकिंग एंड प्रॉब्लम सॉल्विंग- जनरल मेंटल एबिलिटी- बेसिक न्यूमेरेंसी (नंबर एंड रिलेशन, ऑर्डर ऑफ मेग्निन्यूड  (कक्षा X लेवल), डेटा इंटरप्रिटेशन (चार्ट, ग्राफ, टेबल, डाटा सफिशिएंसी (कक्षा X लेवल) से पूछे जाएंगे।- यहा देखें UPSC प्रारंभिक परीक्षा के पिछले पांच साल के प्रश्न पत्रों का लिंक, आसानी से समझ पाएंगे प्रश्नों का फॉर्मेटयूपीएससी सिविल सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा- साल 2019 के प्रश्न पत्रजनरल स्टडीज पेपर 2019 - Iजनरल स्टडीज पेपर 2019- IIयूपीएससी सिविल सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा- साल 2020 के प्रश्न पत्रजनरल स्टडीज पेपर 2020 - Iजनरल स्टडीज पेपर 2020 - IIयूपीएससी सिविल सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा- साल 2021 के प्रश्न पत्रजनरल स्टडीज पेपर 2021- Iजनरल स्टडीज पेपर 2021- IIयूपीएससी सिविल सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा- साल 2022 के प्रश्न पत्रजनरल स्टडीज पेपर 2022- Iजनरल स्टडीज पेपर 2022 - IIयूपीएससी सिविल सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा- साल 2023 के प्रश्न पत्रजनरल स्टडीज पेपर 2023 - Iजनरल स्टडीज पेपर 2023 - II

2024-03-26 21:17:47

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Learningcity. Publisher: livehindustan