
UPSC CSE Vacancy : यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में वैकेंसी बढ़ी, देखें IAS, IPS समेत तमाम पदों का नया ब्रेकअप
UPSC CSE IAS, IPS Vacancy 2024: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 की वैकेंसी का नया सर्विस वाइज ब्रेकअप जारी किया गया है। केंद्र सरकार के कार्मिक लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 के जरिए भरी जाने वाली 1132 वैकेंसी का फर्म ब्रेकअप जारी किया है। इससे पहले मार्च में संभावित ब्रेकअप जारी किया गया था जिसमें 1056 वैकेंसी की जानकारी दी गई थी। मूल नोटिफिकेशन में भी 1056 वैकेंसी ही थी। नए स्थायी वैकेंसी ब्रेकअप में DANIPS की वैकेंसी 79 बताई गई है जबकि पहले यह 41 थी। इसी तरह ICAS की वैकेंसी 25 बताई गई है जो पहले 15 थी।यूपीएससी सीएसई 2024 के अंतर्गत आईएएस की पहले की तरह ही 180 वैकेंसी हैं जिसमें 73 पद अनारक्षित हैं। 24 एससी, 13 एसटी, 52 ओबीसी और 18 ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षित हैं। वहीं आईपीएस की 150 वैकेंसी हैं जिसमें 60 पद अनारक्षित हैं। 23 पद एससी, 10 एसटी, 42 ओबीसी और 15 ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आरक्षित हैं। आईएफएस की बात करें तो इस सर्विस के तहत सीएसई 2024 से 55 पद भरे जाएंगे। 23 पद अनारक्षित हैं। 9 पद एससी, 5 पद एसटी, 13 ओबीसी, 5 ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षित हैं। सर्विस वाइज वैकेंसी, देखें ब्योराभारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS)- 180भारतीय विदेश सेवा (IFS)- 55भारतीय पुलिस सेवा (IPS)- 155इंडियन ऑडिट एंड अकाउंट्स सर्विस, ग्रुप ए- 20इंडियन सिविल अकाउंट्स सर्विस, ग्रुप ए- 25इंडियन डिफेंस अकाउंट्स सर्विस, ग्रुप ए- 24इंडियन कॉर्पोरेट लॉ सर्विस, ग्रुप ए- 7इंडियन डिफेंस एस्टेट्स सर्विस, ग्रुप ए- 6इंडियन इनफॉर्मेशन सर्विस, ग्रुप ए- 37इंडियन पोस्टल सर्विस, ग्रुप ए- 8इंडियन पी एंड टी अकाउंट्स एंड फाइनांस सर्विस, ग्रुप ए- 21इंडियन रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स सर्विस, ग्रुप ए- 19इंडियन रिवेन्यू सर्विस (कस्टम्स एंड इनडायरेक्ट टैक्स), ग्रुप ए- 96इंडियन रिवेन्यू सर्विस (इनकम टैक्स), ग्रुप ए- 180इंडियन ट्रेड सर्विस, ग्रुप ए (ग्रेड 3)- 12इंडियन रेलवे मैनेजमेंट सर्विस (IRMS), ग्रुप ए- 150आर्म्ड फोर्सेस हेडक्वार्टर्स सिविल सर्विस, ग्रुप बी (सेक्शन ऑफिसर्स ग्रेड)- 41दिल्ली, अंडमान निकोबार, लक्षद्वीप, दमन दीव, दादर नागर हवेली सिविल सेवा (DANICS), ग्रुप बी- 16दिल्ली, अंडमान निकोबार, लक्षद्वीप, दमन दीव, दादर नागर हवेली पुलिस सेवा (DANIPS), ग्रुप बी- 79पॉन्डिचेरी सिविल सर्विस (PONDICS), ग्रुप बी- 3पॉन्डिचेरी पुलिस सर्विस (PONDIPS), ग्रुप बी- 3यूपीएससी सिविल सर्विसेस मेन्स एग्जाम का आयोजन हो चुका है। अब रिजल्ट का इंतजार है। मेन्स में पास उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Learningcity. Publisher: livehindustan