UPSC CSE Result 2023: पिछले 2 सालों से लड़कियों ने किया है टॉप, आई थी पहली रैंक, क्या इस बार भी टॉपर्स की लिस्ट में होंगी शामिल?

UPSC CSE Result 2023: पिछले 2 सालों से लड़कियों ने किया है टॉप, आई थी पहली रैंक, क्या इस बार भी टॉपर्स की लिस्ट में होंगी शामिल?

UPSC CSE Result 2023: देश की सबसे मुश्किल परीक्षा में से एक UPSC CSE 2023 का रिजल्ट जल्द ही किसी भी समय आधिकारिक वेबसाइट - upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर अपलोड हो सकता है। जो उम्मीदवार पर्सनालिटी टेस्ट यानी इंटरव्यू में शामिल हुए हैं, उन्हें थोड़ा संयम रखने की सलाह दी जाती है। UPSC CSE 2023 के लिए प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 28 मई को, मेन्स परीक्षा का आयोजन 15, 16, 17, 23 और 24 सितंबर 2023 को और इंटरव्यू का आयोजन 4 जनवरी और 9 अप्रैल, 2024 तक किया गया था। बता दें, इंटरव्यू तीन चरण में आयोजित किया गया था।यूपीएससी भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और अन्य केंद्रीय सेवाओं (ग्रुप A, ग्रुप B) के 1,105 रिक्तियों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की है। रैंक के आधार पर तय किया जाएगा कि किन्हें IAS का पद दिया जाएगा।UPSC CSE 2023: इन स्टेप्स को फॉलो करते हुए देख सकेंगे रिजल्ट- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।- जब रिजल्ट जारी होगा, तब होमपेज पर "UPSC CSE 2023 Result" लिंक दिखाई देगा। वहां क्लिक करें।- रिजल्ट की पीडीएफ फाइनल आपके सामने होगी।- अब अपना रोल नंबर चेक करें और कंफर्म करने के लिए क्रॉस चेक करना न भूलें।- UPSC CSE: इन 4 स्टेप्स के जरिए चेक कर पाएंगे IAS का पद मिला या नहींक्या इस साल भी टॉपर्स की लिस्ट में शामिल होंगी लड़कियां?हाल के वर्षों में, लड़कियों ने यूपीएससी परीक्षाओं में टॉप स्थान हासिल किया है। साल 2022 के नतीजों में, इशिता किशोर ने पहली रैंक हासिल की थी। उसके बाद दूसरे स्थान पर गरिमा लोहिया और तीसरे स्थान पर उमा हरथिन एन रही थी। साल  2021 में भी यूपीएससी की टॉपर्स की लिस्ट में लड़कियों का नाम रहा था। जिसमें श्रुति शर्मा ने पहली रैंक हासिल की थी और अंकिता अग्रवाल ने रैंक 2 और गामिनी सिंगला ने रैंक 3 हासिल की थी। इस साल देखना दिलचस्प होगा कि यूपीएससी की टॉप 10 लिस्ट में कितनी लड़कियां शामिल होती हैं। 

2024-04-15 21:33:08

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Learningcity. Publisher: livehindustan