UPSC CSE : घूंघट में छापा मारने वाली IAS अफसर कृति की यूपीएससी में क्या थी रैंक, कितने आए थे मार्क्स

UPSC CSE : घूंघट में छापा मारने वाली IAS अफसर कृति की यूपीएससी में क्या थी रैंक, कितने आए थे मार्क्स

UPSC CSE : कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले की एसडीएम (सदर) कृति राज काफी चर्चा में रहीं। जिस तरह पहले राजा महाराजा अपनी प्रजा का हाल जानने खुद भेष बदलकर जगह जगह घूमा करते थे,  आईएएस अफसर कृति राज ने भी एक अस्पताल की हकीकत जानने के लिए कुछ ऐसा ही तरीका अपनाया। उन्होंने एक सरकारी अस्पताल का गोपनीय तरीके से निरीक्षण किया। यहां वह घूंघट डालकर मरीज बनकर अस्पताल पहुंची थीं। उन्हें अस्पताल में कई खामियां मिलीं जिसके देखकर उन्होंने वहां के कर्मियों को कड़ी फटकार लगाई।  एसडीएम कृति राज का घूंघट में वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुआ। 2021 बैच की आईएएस अफसर कृति राज मूल रूप से झांसी जिले की रहने वाली हैं। कृति ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2020 में 106वीं रैंक हासिल की थी। उन्होंने यूपीएससी मुख्य लिखित परीक्षा में 798 और इंटरव्यू में 184 अंक हासिल किए थे। उनके कुल 982 मार्क्स थे। ओबीसी वर्ग से ताल्लुक रखने वाली कृति को अच्छी रैंक के चलते आईएएस सर्विस और यूपी कैडर मिला। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली कृति के इंस्टाग्राम पर 1 लाख से भी ज्यादा फोलोवर्स हैं। फैन्स उनकी खूबसूरत फोटोज की काफी तारीफ भी करते हैं।     कृति राज ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा झांसी से हासिल की। झांसी के सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल में एडमिशन लिया। यहां से दसवीं तक की पढ़ाई की। जय एकेडमी से 12वीं की पढ़ाई की। इसके बाद कृति ने बीआईईटी झांसी से कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया था। किसी कॉरपोरेट जॉब में उनका मन नहीं था। वह जमीनी स्तर पर कुछ करना चाहती थीं। इसके लिए उन्होंने महिलाओं और बच्चों के लिए एक एनजीओ की शुरुआत की। इसी दौरान उन्होंने यूपीएससी की तैयारी करने का मन बनाया ताकि वह अधिक से अधिक लोगों की मदद कर सकें। अपने पहले ही प्रयास में उन्होंने देश का सबसे कठिन माने जाने वाला यूपीएससी सिविल सर्विसेज एग्जाम क्रैक कर डाला। UPSC CSE Prelims : यूपीएससी परीक्षा में बचे ढाई माह में इन 9 बातों पर दें ध्यान, IFS अफसर ने शेयर की लिस्टतैयारी के दौरान उन्होंने हर रोज 8 से 10 घंटे पढ़ाई की। उन्होंने जब यूपीएससी परीक्षा दी थी तब देश कोरोना वायरस की चपेट में था। कोरोना की दूसरी लहर में उनके पिता को कोविड हो गया था और हालत काफी सीरियस हो गई थी। उन्हें जिला अस्पताल में एडमिट करना पड़ा था। तब कृति ही उनके साथ अकेली थीं, जमीन पर ही सोती थी। 

2024-03-26 18:51:18

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Learningcity. Publisher: livehindustan