UPPSC Calendar : भर्ती परीक्षाओं का नया कैलेंडर जारी, देखें RO ARO , PCS समेत तमाम एग्जाम की तिथियां

UPPSC Calendar : भर्ती परीक्षाओं का नया कैलेंडर जारी, देखें RO ARO , PCS समेत तमाम एग्जाम की तिथियां

UPPSC Exam Calendar 2024: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने वर्ष 2024 की भर्ती परीक्षाओं का संशोधित कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके मुताबिक अपर निजी सचिव परीक्षा 2023 शॉर्टहैंड व टाइपिंग का आयोजन 28 जून 2024 से होगा। यह करीब 25 दिन तक चलेगी। उत्तर प्रदेश सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 ( UPPSC PCS Prelims 2024 ) का आयोजन 27 अक्टूबर को होगा। वहीं 22 दिसंबर 2024 को समीक्षा अधिकारी सहायक समीक्षा अधिकारी ( UPPSC RO ARO Exam 2023 ) आदि प्रारंभिक परीक्षा 2023 होगी। आरओ एआरओ भर्ती परीक्षा 11 फरवरी को हुई थी लेकिन पेपर लीक के चलते इसे रद्द कर दिया गया था।  कैलेंडर में यह भी कहा गया है कि विशेष परिस्थितियों में तिथियों में बदलाव किया जा सकता है। पांच दिन आरक्षित भी रखे गए हैं।UPPSC Exam Calendar 2024: यूपीपीएससी भर्ती परीक्षाओं की तिथियां - यूपीपीएससी निजी सचिव परीक्षा 2023 (शॉर्टहैंड / टाइपिंग ) - 28 जून 2024 से लगभग 25 दिन- यूपीपीएससी सहायक टाउन प्लानर प्रारंभिक परीक्षा 2023    30 जून 2024 को आयोजित की जाएगी।- यूपीपीएससी स्टाफ नर्स एलोपैथी मुख्य परीक्षा (पुरुष / महिला) 2023   28 जुलाई 2024 से शुरू होगी।- सम्मिलित राज्य कृषि सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024- 18 अगस्त 2024- यूपीपीएससी स्टाफ नर्स यूनानी पुरुष महिला प्रारंभिक परीक्षा 2023 और स्टाफ नर्स आयुर्वेदिक पुरुष महिला प्रारंभिक परीक्षा 2023 का आयोजन 8 सितंबर 2024 को होगा। - यूपीपीएससी सहायक टाउन प्लानर मेन्स परीक्षा 2023   15 सितंबर 2024 को आयोजित की जाएगी।- चिकित्साधिकारी यूनानी स्क्रीनिंग परीक्षा 2023 - 06 अक्टूबर 2023- उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा अध्ययन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 का आयोजन 20 अक्टूबर 2024 से होगी। - सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 का आयोजन 27 अक्टूबर 2024 से होगी। - वैज्ञानिक अधिकारी स्क्रीनिंग परीक्षा 2023 का आयोजन 17 नवंबर 2024 से होगी। - यूपीपीएससी समीक्षा अधिकारी /सहायक समीक्षा अधिकारी भर्ती 2023 प्रारंभिक परीक्षा 22 दिसंबर 2024 को आयोजित की जाएगी।आयोग ने शिक्षकों के 3661 खाली पद वापस किएउत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने प्रदेश के 2427 राजकीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक (एलटी ग्रेड) और प्रवक्ता के साढ़े तीन हजार से अधिक(3661) रिक्त पदों को माध्यमिक शिक्षा विभाग को लौटा दिया है। आयोग ने सभी रिक्त पदों पर नियुक्ति से पहले ऑनलाइन अधियाचन भेजने के निर्देश दिए हैं। साथ ही शैक्षिक अर्हता की समकक्षता स्पष्ट करने को कहा है। साफ है कि एलटी ग्रेड और प्रवक्ता भर्ती शुरू होने में समय लगेगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से एलटी ग्रेड के 3341 और प्रवक्ता के 320 पदों पर भर्ती के लिए ऑफलाइन अधियाचन दो साल पहले आयोग को भेजा गया था, लेकिन शैक्षिक अर्हता की समकक्षता के लिए नियमावली में संशोधन नहीं होने के कारण नियुक्ति प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी। सूत्रों के अनुसार नियमावली में संशोधन का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है और जल्द ही कैबिनेट से मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

2024-06-04 12:26:33

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Learningcity. Publisher: livehindustan