UPMSP 10th Topper 2024: हाईस्कूल के नतीजे घोषित, प्राची निगम ने किया टॉप, यहां देखें टॉपर्स की लिस्ट

UPMSP 10th Topper 2024: हाईस्कूल के नतीजे घोषित, प्राची निगम ने किया टॉप, यहां देखें टॉपर्स की लिस्ट

UPMSP UP Board 10th topper 2024: आखिरकार उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने आज यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं के  रिजल्ट की घोषणा कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए छात्र आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in और results.upmsp.edu.in पर जाकर अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। इस साल कक्षा 10वीं में 89.55% छात्रों ने सफलता हासिल की है। पिछले साल 89.78 प्रतिशत छात्र - छात्राओं ने परीक्षा में सफलता हासिल की थी। बता दें, इस साल कक्षा 10वीं में प्राची निगम ने राज्य में पहला स्थान हासिल किया है। इस साल टॉप 10 की लिस्ट में 159 छात्र - छात्राएं हैं।UPMSP UP Board Result 2024 live : यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट Direct Linkयहां देखें कक्षा 10वीं के टॉपर्स के नामइस साल हाई स्कूल में प्राची निगम ने पहला स्थान हासिल किया है। वह सीतापुर की रहने वाली हैं।1- प्राची निगम2- दिपिका सोनकर3- नव्या सिंह3- स्वाति सिंह3- दिपांशी सिंग सेंगर3- अर्पित तिवारी4- वैश्नवी4- इशिका4- राज सिंह4- दिपिका देवी4- नमिता वर्मा5- अंशिका वर्मा5- सोनम पाठक5- अंशू5- चाहत पटेल5- यमुना प्रसाद5- नेयला उबाइद6- रश्मि गंगवार6-वर्तिका सोनी6- मानशी पोरवाल6- कंचन राजपुत6- तनुश्री6- प्रज्ञा श्रीवास्तव6- पल्लवी खरवार7- अनंशी यादव7- अभिषेक7-  नियति वर्शिनी7- अमन गंगवार7- अंशी मौर्या7- कुलसुम जहान7- गौरी सिंह7- जया शुक्ला7- स्वाति7- अभिषेक साहू7- खुशी द्विवेदी7- राज7- अधिराज सिंह7- क्षितिज सिंह7- शिवेंद्र सिंह7- अर्पिता साहू7-  पीयूष7- आनंद कुमार7- तरुण तिवारी7- ऋषि सोनी7-  तनु7- चंद्र शेखर शुक्ला8- सौम्या8- दिपांशी8-तनिष्का गुप्ता8- मनताशा8- अगम्य वर्मा8- लकी राज8- प्रिया वर्मा8- हर्षित वर्मा8- संजय8- शिखा वर्मा8- सुलभ पटेल8- दिपेंद्र कुमार8- रितिक कुमार8- देव प्रताप सिंह8- पारुल सरोज8- गर्विता श्रीवास्तव9- नैतिक सिंह9- पूजा9- पलक9-रोहित चौहान9-हेमंत वर्मा9-मंजू वर्मा9- गोल्डी वर्मा9- अनुष्का देवी9- सोनम यादव9- अंशिका साहू9-वैष्णवी मिश्रा9- शीतल9- अक्षय गुप्ता9- खुशी राजपुत9- साक्षी9- तनिषा राठौर9- आकृति सिंह10- गगन शर्मा10- टिमोठी मंडल10- अरुर कुमार10- जितिन गंगवार10-अपर्णा गुप्ता10- अभिषेक कुमार10- लवलेष कुमारये रहे हैं पिछले साल के कक्षा 10वीं के टॉपर्सपिछले साल कक्षा 10वीं में, प्रियांशी सोनी 98.33 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान हासिल किया था। उनके बाद कुशाग्र पांडे और मिश्कात नूर ने दूसरे स्थान हासिल किया था। दूसरा स्थान हासिल करने वाले दोनों छात्रों ने 97.83 प्रतिशत अंक हासिल किए थे।UPMSP ने 22 फरवरी से 9 मार्च तक कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया था।। इस साल, कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 29,47,311 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था। दोनों कक्षाओं की बात करें तो, इस साल परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की कुल संख्या 55,25,308 रही है। वहीं इस साल 10वीं परीक्षा की 1.76 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए लगभग 94,802 परीक्षक नियुक्त किए गए थे। कक्षा 10वीं के उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन के लिए राज्य के कुल 131 केंद्र स्थापित किए गए थे।आपको बता दें, कक्षा 10वीं में वही छात्र सफल माने जाएंगे, जिन्होंने प्रत्येक विषय में 33 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इसी केसाथ जिन छात्रों को मनचाहा रिजल्ट नहीं मिला वे इस वर्ष के अंत में उत्तर प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।UP board 10th result 2024: इस तरह देख सकेंगे रिजल्ट- सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट  upmsp.edu.in और  upresults.nic.in पर जाना होगा।- रिजल्ट अपलोड होने के बाद होम पेज पर आपको  “Download UP Board Result 2024" लिंक दिखाई देगा।- फिर यहां आपको "High School (Class 10th) or Intermediate (Class 12th) results" लिंक दिखाई देगा।- अब आप जिस कक्षा का रिजल्ट देखना चाहते हैं, उस पर क्लिक करें और मांगी गई जानकारी भरना शुरू कर दीजिए।- अब सबमिट कीजिए, रिजल्ट आपके सामने होगा। दी गई डिटेल्स चेक कर लीजिए।- अब इसे डाउनलोड कर लीजिए। आप चाहें तो रिजल्ट को डाउनलोड कर इसका प्रिंटआउट ले सकते हैं। 

2024-04-20 21:05:14

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Learningcity. Publisher: livehindustan