UP Police Exam Question Paper, Day-2 : दूसरे दिन गणित ने रुलाया, यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में पूछे गए ये प्रश्न

UP Police Exam Question Paper, Day-2 : दूसरे दिन गणित ने रुलाया, यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में पूछे गए ये प्रश्न

UP Police Exam Question Paper, Day-2, 24 August : यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन की पहली शिफ्ट का एग्जाम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया है। एग्जाम देकर निकले निकले अधिकांश अभ्यर्थियों ने बताया कि जीके का हिस्सा पहले दिन से आसान था। हालांकि गणित व रीजनिंग वाला हिस्सा पिछली बार की तुलना कठिन आया था। पहले दिन की तरह दूसरे दिन भी गणित और रिजनिंग ने सभी अभ्यर्थियों को उलझाया। गणित के सवालों में अधिक कैलकुलेशन करना पड़ रहा था। माइनस मार्किंग की बात सोचकर गलत उत्तर देने से परहेज किया। परीक्षा कक्ष से निकलते हुए अधिकांश के चेहरे पर खुशी तो कुछ में निराशा भी दिखी। प्रयागराज के एक सेंटर के अभ्यर्थी मुकेश कुमार ने बताया कि करेंट अफेयर्स से जुड़े सवाल परीक्षा में बेहद कम थे। जीके के अधिकंश प्रश्न सरल थे। गणित के प्रश्न कठिन थे। ऐसे में माइनस मार्किंग के कारण संदेह वाले जवाब देने से परहेज किया।लखनऊ की मीनाक्षी यादव ने बताया कि परीक्षा में विभाग से जुड़े प्रश्न नहीं पूछे गए थे। कंप्यूटर से जुड़े प्रश्न पहले दिन की तरह तीन चार आए थे। पास होने की पूरी उम्मीद है। अब फिजिकल की तैयारी में जुट जाऊंगी। मेरठ के एक अन्य अभ्यर्थी ने कहा कि हिन्दी व सामान्य ज्ञान का पेपर आसान था। कुछ प्रश्नों के दो-दो विकल्प सही प्रतीत हो रहे थे। सबसे कठिन गणित और तार्किक के सवाल थे, जिनपर ज्यादे समय देना पड़ा था।दूसरे दिन की पहली शिफ्ट में ये प्रश्न आए- ----- ट्रोजन वायरस कई सोलवरविंड्स ओरियन प्लेटफॉर्मों पर डाला गया था।- पृथ्वी के पहले सुपर कॉन्टिनेंट का क्या नाम है।- कौन सा संगठन दुनिया के सबसे गरीब विकासशील देशों को कर्ज और अनुदान देता है।- वेदों के मानव अधिकार को किस अवधारणा से दर्शाया गया है।- हर वर्ष किस दिन विश्व कला दिवस के रूप में मनाया जाता है।- भारतीय संविधान का अनुच्छेद 352 मुख्य रूप से किससे संबंधित है।- महिलाओं और एससी एसटी समुदायों को उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार द्वारा कौन सा कार्यक्रम शुरू किया गया था- विजयनगर साम्राज्य की स्थापना 1336 में किसके द्वारा की गई थी।- मेगा शहर वे शहर हैं जिनकी जनसंख्या --- से अधिक है।- किसी भारतीय योजना का उद्देश्य असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को 60 वर्ष की आयु के बाद न्यूनतम 3000 प्रति माह पेंशन प्रदान करना है।- द क्रॉनिकल्स ऑफ नॉर्निया सीरीज किसके द्वारा लिखी गई है।- भारतीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग कार्यक्रम का उद्देश्य क्या है।- भारत के जीएसटी मॉडल में स्ट्रक्चर्स की संख्या क्या है -- द गॉडफॉदर उपन्यास किसने लिखाये भी पढ़े:यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में पूछे गए ये प्रश्न, कैसा आया पेपर- पृथ्वी की जलवायु प्रणाली के लिए ऊर्जा का प्राथमिक स्त्रोत क्या है- भारत में वित्तीय आपातकाल घोषित करने का अधिकार किसके पास है- बांग्लादेश की राजधानी क्या है- हर वर्ष किस दिन अंतर्राष्ट्रीय निरस्त्रीकरण एवं अप्रसार जागरूकता दिवस के रूप में मनाया जाता है।- ह्यूमन राइड्स एंड इनह्यूमन रॉन्ग्स नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं- दिल्ला का पहला सुल्तान कौन था- नाइट्रोजन किसने खोजी।- डीएनए की संरचना किसने खोजी।- किस बैंक ने भारत के विमुद्रीकरण का समर्थन किया।- साहित्य में नोबल पाने वाले पहले भारतीय कौन थे।- जर्मनी की राजधानी क्या है- 12, 18, 20, 25 का लघुतम समापवर्त्य ज्ञात कीजिए। - 880 , 920, 860, 900- वह छोटी से छोटी संख्या ज्ञान कीजिए जिसको जब 4, 6, 8, 10 और 12 से विभाजित किया जाता है तो सभी स्थितियों में 3 शेष बचता है।- श्रृंगार रस का स्थायी भाव क्या है - हास, शोक, प्रेम, उत्साह- सुहाग के नूपुर के रचयिता कौन हैं- शीत का विलोम क्या होगा- 72 पुस्तकों का क्रय मूल्य 60 पुस्तकों के विक्रय मूल्य के बराबर है तो लाभ प्रतिशत क्या है- ए एक निश्चित काम को 120 दिनों में कर सकता है । बी ए से 60 फीसदी अधिक कुशल है। तो उसी कार्य को करने के लिए बी अकले कितने दिन लेगा।- चक्रवृद्धि ब्याज पर 3000 की राशि दो वर्षों में 6000 हो जाती है तो चार वर्ष के लिए ब्याज कितना होगा।

2024-08-24 13:47:27

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Learningcity. Publisher: livehindustan