UP Board Paper Leak : पेपर लीक मामले पर आया यूपी बोर्ड का बयान, उठाया ये सख्त कदम

UP Board Paper Leak : पेपर लीक मामले पर आया यूपी बोर्ड का बयान, उठाया ये सख्त कदम

UP Board Class 12th Paper Leak : यूपी में पेपर लीक की घटनाओं के बीच एक बार फिर से यूपी बोर्ड के 12वीं का पेपर लीक हो गया था। बता दें कि गुरुवार को दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से इंटरमीडिएट की गणित और जीव विज्ञान की परीक्षा चल रही थी। परीक्षा शुरू होने के 1 घंटे बाद आगरा में व्हाट्सएप पर 12वीं का गणित और जीव विज्ञान का पेपर वायरल होने लगा। पेपर लीक होने के बाद आगरा में जांच चल रही थी। इस मामले में यूपी बोर्ड के तरफ से एक बयान आया है। यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक, 29 फरवरी 2024 को सेकेंड शिफ्ट में परीक्षा के दौरान दोपहर 3 बजकर 10 मिनट पर आगरा के परीक्षा पर्यवेक्षक श्री मुकेश अग्रवाल द्वारा अवगत कराया जाता है कि ऑल प्रिन्सीपल्स आगरा नाम के व्हाट्सएप ग्रुप पर इण्टरमीडिएट के जीव विज्ञान और गणित का पेपर डाला गया है।BPSC TRE : तीसरे चरण की बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, देखें पूरा शेड्यूलसेकेंड शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2 बजे से 5 बजकर 15 मिनट तक होती है। गुरुवार को  विनय चौधरी नाम के व्यक्ति ने दोपहर 3 बजकर 10 मिनट पर जीव विज्ञान और गणित का पेपर ऑल प्रिन्सीपल्स आगरा नाम के व्हाट्सएप ग्रुप पर शेयर किया था। तब तक परीक्षा को शुरु हुए 1 घंटा 10 मिनट बीत चुके थे। सभी परीक्षार्थी अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा दे रहे थे। जिससे किसी भी स्तर पर यूपी बोर्ड की 12वीं की गणित और जीव विज्ञान की परीक्षाओं में असुविधा नहीं हुई।इस मामले में विनय चौधरी नाम के व्यक्ति को दोषी पाया गया है। यूपी बोर्ड ने इस घटना को संज्ञान में लेते हुए सख्त कदम उठाया है और जिला विद्यालय निरीक्षक आगरा को विनय चौधरी और अन्य व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी(एफआईआर) दर्ज कराने का आदेश दिया है।

2024-03-01 09:31:05

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Learningcity. Publisher: livehindustan