
UP Board 10th Result : यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी, 98.50% अंकों के साथ प्राची निगम बनी टॉपर
UP board 10th result Topper's List: यूपी बोर्ड (UPMSP) ने आज कक्षा 10वीं परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। इस साल दसवीं में 159 बच्चों में टॉप 10 में अपनी जगह बनाई हैं। वहीं, इंटर में 82.60% ने सफलता प्राप्त की। हाई स्कूल परीक्षा 2024 में कुल 17 विद्यार्थी टॉप 5 पोजिशन पर रहे हैं। इस साल दसवीं में सीता बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज महमूदाबाद,सीतापुर की प्राची निगम ने 98.50% अंक प्राप्त पर पहली रैंक हासिल की। दूसरे स्थान पर 98.33% के साथ फतेहपुर की दीपिका सोनकर टॉपर रहीं। वहीं, 98% अंक प्राप्त कर सीतापुर की नव्या सिंह, स्वाती सिंह, दीपांशी सिंह सेंगर और अर्पित तिवारी ने तीसरी रैंक अपने नाम दर्ज की। चौथी पोजीशन पर 5 स्टूडेंट्स रहे। वहीं, 5वीं रैंक 6 स्टूडेंट्स ने अपने नाम दर्ज की। हाई स्कूल में लड़कियों ने 93.40% मार्क्स लाकर बाजी मारी है।यूपी बोर्ड 10वीं टॉपर्स लिस्ट1. प्राची निगम- 98.50%, रैंक- 1 2. दीपिका सोनकर- 98.33%, रैंक- 23. नव्या सिंह- 98%, रैंक- 34. स्वाती सिंह- 98%, रैंक- 35. दीपांशी सिंह सेंगर- 98%, रैंक- 36. अर्पित तिवारी- 98%, रैंक- 37. वैष्णवी- 97.83%, रैंक- 48. ईशिका- 97.83%, रैंक- 49. राज सिंह- 97.83%, रैंक- 410. दीपिका देवी- 97.83%, रैंक- 411. नमिता वर्मा- 97.83%, रैंक- 412. आंशिक वर्मा- 97.67%, रैंक- 513. सोनम पाठक- 97.67%, रैंक- 514. अंशु- 97.67%, रैंक- 515. चाहत पटेल- 97.67%, रैंक- 516. यमुना प्रसाद- 97.67%, रैंक- 517. नैला उबैद- 97.67%, रैंक- 520 अप्रैल को लगभग 2 बजे 10वीं यूपी बोर्ड के नतीजे घोषित किए गए। यूपी बोर्ड में 55 लाख स्टूडेंट्स ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था, जिसमें 10वीं की परीक्षा के लिए कुल 29,47,311 स्टूडेंट्स और 12वीं के लिए 25 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने अपना पंजीकरण करवाया था। यूपी बोर्ड परीक्षा में तकरीबन 3,24,008 परीक्षार्थी (हाईस्कूल 1,84,986 व इंटर 1,39,022) गैरहाजिर थे। लड़कों का पास प्रतिशत 86.05% रहा। 2024 के हाई स्कूल की परीक्षा में 89.55% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट चेक करने की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in upmsp.edu.in results.upmsp.edu.inइस साल यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा 22 फरवरी से 7 मार्च तक आयोजित की गई थी। पिछले साल यूपी बोर्ड द्वारा कक्षा 10 के परिणाम 25 अप्रैल, 2023 को घोषित किए गए थे। हाईस्कूल परीक्षा 2023 में 25,70,987 (89.78%) स्टूडेंट्स पास हुए थे, जिसमें 86.64% लड़के और 93.34% लड़कियों ने परचम लहराया था। 2023 की 10वीं टॉपर 98.33% अंक के साथ प्रियांशी सोनी रही थीं। लाइव हिंदुस्तान पर रिजल्ट चेक करने के लिए यहां करें क्लिक, यहां सबसे पहले रिजल्ट चेक कर सकेंगे
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Learningcity. Publisher: livehindustan