UGC NET Exam City OUT , Direct Link : ugcnet.nta.ac.in पर जारी हुई यूजीसी नेट परीक्षा की एग्जाम सिटी

UGC NET Exam City OUT , Direct Link : ugcnet.nta.ac.in पर जारी हुई यूजीसी नेट परीक्षा की एग्जाम सिटी

UGC NET Exam City : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। परीक्षार्थि ugcnet.nta.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं कि उनका एग्जाम किस डेट को किस शहर मे है। एडमिट कार्ड बाद में जारी किए जाएंगे। एडमिट कार्ड ( UGC NET Admit Card ) परीक्षा तिथि से 2-3 दिन पहले जारी किए जा सकते हैं।  यूजीसी नेट की परीक्षा 18 जून, 2024 को आयोजित की जाएगी। मॉर्निंग शिफ्ट में सुबह 9.30 से 12.30 बजे और सेकंड शिफ्ट में दोपहर 3 से शाम 6 बजे परीक्षा होगी। एग्जाम 83 विषयों में पेन पेपर मोड में होगा। आपको बता दें कि देश भर के विश्वविद्यालयों और अन्य उच्च शिक्षा संस्थानों में जूनियर प्रोफेसर फेलोशिप और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए यूजीसी की नेट परीक्षा का आयोजन साल में दो बार किया जाता है। इस बार पीएचडी में एंट्रेंस के तौर पर यूजीसी नेट स्कोर स्वीकार किया जाएगा। Direct Linkयूजीसी नेट जून 2024 शेड्यूल42 विषयों के लिए यूजीसी नेट परीक्षा शिफ्ट 1 में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी, जबकि 41 विषयों की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी। शिफ्ट 1          शिफ्ट 2दर्शनशास्त्र          अर्थशास्त्रइतिहास              राजनीति विज्ञानव्यापार                मनोविज्ञानसामाजिक कार्य      समाज शास्त्रलोक प्रशासन      मनुष्य जाति का विज्ञानसंगीत                    शिक्षाहिंदी               रक्षा और सामरिक अध्ययनकन्नडा               गृह विज्ञानओरिया               जनसंख्या अध्ययनपंजाबी                    प्रबंधसंस्कृत              मैथिलीतामिल              बंगालीअरबी                मलयालमभाषा विज्ञान           तेलुगूनेपाली                 उर्दूमराठी              अंग्रेजीफ्रेंच                    चीनीस्पैनिश                    डोगरीरूसी                  मणिपुरीराजस्थानी                   असमियाजर्मन                         गुजरातीजापानी                          फारसीप्रौढ़ शिक्षा                श्रमिक कल्याणव्यायाम शिक्षा                  पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञानअरब संस्कृति और इस्लामी अध्ययन        जनसंचार एवं पत्रकारिताभारतीय संस्कृति              संग्रहालय विज्ञान और संरक्षणकानून    पुरातत्त्वबौद्ध - जैन - गांधीवादी और शांति अध्ययन    जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा-साहित्यधर्मों का तुलनात्मक अध्ययन    लोक साहित्यनृत्य, नाटक, प्रदर्शन कला    संस्कृत पारंपरिकअपराध                   फोरेंसिक विज्ञानतुलनात्मक साहित्य             पालीमहिला अध्ययन              कश्मीरीदृश्य कला                    इलेक्ट्रॉनिक विज्ञानभूगोल                               अंतर्राष्ट्रीय सहित राजनीतिसामाजिक अध्ययन और सामुदायिक स्वास्थ्य     प्राकृतकोंकणी                       मानवाधिकार एवं कर्तव्यकंप्यूटर विज्ञान और अनुप्रयोग    बोडोपर्यावरण विज्ञान    योगपर्यटन प्रशासन एवं प्रबंधन    हिंदू अध्ययनसंथाली    भारतीय ज्ञान प्रणालीसिंधी      UGC NET स्कोर से ले सकेंगे पीएचडी में दाखिलायूजीसी नेट 2024 स्कोर का उपयोग विभिन्न विश्वविद्यालयों व उच्च शिक्षण संस्थानों द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षाओं के स्थान पर पीएचडी डिग्री कोर्स में दाखिले के लिए किया जा सकेगा। यूजीसी नेट परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर इन तीन कैटेगरी में विद्यार्थियों को बांटा जाएगा। निम्न 3 कैटेगरी में पात्र होंगे यूजीसी नेट छात्र-कैटेगरी 1 में वे उम्मीदवार होंगे जो पीएचडी में एडमिशन, जेआरएफ और असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति तीनों के लिए पात्र होंगे।कैटेगरी 2 में वे उम्मीदवार होंगे जो पीएचडी में एडमिशन और असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति के लिए पात्र होंगे।कैटेगरी 3  में जो उम्मीदवार होंगे वे सिर्फ पीएचडी में दाखिले के लिए पात्र होंगे।  पीएचडी प्रवेश के लिए, कैटेगरी 2 और 3 में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त नेट स्कोर एक वर्ष की अवधि के लिए मान्य होंगे।न्यूनतम पासिंग मार्क्सअनारक्षित श्रेणी - 40 प्रतिशत आरक्षित श्रेणी - 35 प्रतिशत यूजीसी नेट में उम्मीदवारों को हर पेपर में अलग-अलग पास होना होता है। पेपर 1 में अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 100 में से 40 अंक प्राप्त करने होते हैं, जबकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 में से 35 अंक प्राप्त करने होते हैं। पेपर 2 में अनारक्षित उम्मीदवारों को 200 में से 70-75 अंक प्राप्त करने होंगे जबकि ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम अंक 65 से 70 होंगे। एससी के लिए 60 से 65 और एसटी के लिए 55 से 60 है।

2024-06-07 12:46:58

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Learningcity. Publisher: livehindustan