
दिल्ली यूनिवर्सिटी ने रिलीज किया 2024-25 के लिए अकैडमिक कैलेंडर, यहां जाने कैसे चेक करें
दिल्ली यूनिवर्सिट ने 2024-25 के लिए अकैडमिक कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर में पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स, बी.टेक कोर्स, पांच वर्षीय बीए एलएलबी (ओनर्स) प्रोग्राम और बीबीए एलएलबी (ओनर्स) प्रोग्राम शामिल हैं। यह कैलेंडर सिर्फ सेमेस्टर 1 और सेमेस्टर 2 के लिए ही रिलीज किया गया है। इस ऑफिशियल शेड्यूल के अनुसार दिल्ली यूनिवर्सिटी के नए सत्र की कक्षाएं 1 अगस्त, 2024 से शुरू होंगी। सेमेस्टर 1 का शेड्यूल यहां चेक कीजिए- 1. सेमेस्टर 1 की कक्षाएं 1 अगस्त, 2024 से शुरू होंगी।2. मध्य सेमेस्टर ब्रेक 27 अक्टूबर से शुरू होकर 3 नवंबर, 2024 को खत्म होगा।3. मध्य सेमेस्टर ब्रेक के बाद कक्षाएं 4 नवंबर, 2024 को शुरू होंगी।4. इसके बाद सेमेस्टर 1 की कक्षाएं 28 नवंबर को खत्म हो जाएंगी।5. सेमेस्टर 1 की परीक्षाएं 10 दिसंबर, 2024 से शुरू होंगी।6. सर्दियों की छुट्टियां 29 दिसंबर से लेकर 1 जनवरी, 2024 तक होंगी।सेमेस्टर-2 का यहां चेक कीजिए- 1. सेमेस्टर-2 की कक्षाएं 2 जनवरी, 2025 से शुरू होंगी।2. मध्य सेमेस्टर ब्रेक 9 मार्च से 16 मार्च तक होगा। 3. मध्य सेमेस्टर ब्रेक के बाद कक्षाएं 17 मार्च, 2025 को शुरू होंगी।4. इसके बाद सेमेस्टर 2 की कक्षाएं 30 अप्रैल,2025 को खत्म हो जाएंगी।5. सेमेस्टर 2 की परीक्षाएं 13 मई, 2025 से शुरू होंगी।6. गर्मियों की छुट्टियां 1 जून से लेकर 20 जुलाई, 2025 तक होंगी।आपको बता दें कि दिल्ली यूनिवर्सिटी अभी वर्तमान में चल रही गर्मियों की छुट्टियों को बढ़ा दिया है। अब छात्रों की गर्मियों की छुट्टियां 31 जुलाई, 2024 तक हैं। ऑफिशियल नोटिस में यूनिवर्सिटी ने लिखा है कि 2024-25 वर्ष के कैलेंडर को ध्यान में रखते हुए, 2023-24 के अकैडमिक वर्ष की गर्मियों की छुट्टियों को 22 जुलाई 2024 से बढ़ाकर 31 जुलाई, 2024 तक किया जा रहा है। छात्र दिल्ली यूनिवर्सिटी का अकैडमिक कैलेंडर 2024-25 कैसे चेक कर सकते हैं- 1. सबसे पहले आपको दिल्ली यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट du.ac.in पर जाना होगा।2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए लिंक ‘अकैडमिक कैलेंडर शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन’ पर क्लिक करना होगा। 3. जिसके बा आप एक नए पेज पर पहुंच जाएंगे, वहां आपको ऊपर बताए गए लिंक पर क्लिक करना होगा।4. अब आपकी स्क्रीन पर अकैडमिक कैलेंडर ओपन हो जाएगा।5. अब आप अकैडमिक कैलेंडर को डाउनलोड कर सकते हैं।यहां क्लिक कर ऑफिशियल कैलेंडर को चेक कर सकते हैं।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Learningcity. Publisher: livehindustan