
SSC JE Result 2024: जूनियर इंजीनियर रिजल्ट ssc.gov.in पर जारी, ये रही कटऑफ लिस्ट
SSC JE Result 2024: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल, सिविल और इलेक्ट्रिकल) लिखित परीक्षा 2024 का रिजल्ट आज 20 अगस्त, 2024 को जारी कर दिया है। अगर आप ने भी यह परीक्षा दी है तो आप अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। एसएससी ने 11765 उम्मीदवारों को सिविल इंजीनियरिंग और 4458 कैंडिडेट को इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल इंजीनियरिंग पदों के लिए शॉर्टलिस्टेड किया है।उम्मीदवार SSC JE रिजल्ट कैसे चेक करें-1. सबसे पहले उम्मीदवार को ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाना होगा।2. इसके बाद आपको दिए गए लिंक जूनियर इंजीनियर परीक्षा,2024 (पेपर-1) पर क्लिक करना होगा।3. इसके बाद आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट पीडीएफ ओपन हो जाएगी।4. अब आप रिजल्ट पीडीएफ फाइल को डाउनलोड कर सकते हैं।5. अब आप इसमें ध्यान से अपन रोल नंबर चेक कीजिए।SSC JE सिविल इंजीनियरिंग की कटऑफ-1. जनरल- 122.92 मार्क्स2. ईडब्ल्यूएस- 109.204 मार्क्स3. ओबीसी- 116.82 मार्क्स4. एससी- 101.85 मार्क्स5. एसटी- 97.83 मार्क्सSSC JE इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल इंजीनियरिंग की कटऑफ-1. जनरल- 132.06 मार्क्स2. ईडब्ल्यूएस- 120.13 मार्क्स3. ओबीसी- 131.27 मार्क्स4. एससी- 112.97 मार्क्स5. एसटी- 101.37 मार्क्सएसएससी ने जूनियर इंजीनियर की भर्ती परीक्षा के लिए पेपर- 1 का टेस्ट देश के विभिन्न शहरों में 5 से 7 जून, 2024 के बीच करायी थी। जिन भी उम्मीदवारों ने पेपर-1 परीक्षा को पास कर लिया है उन्हें पेपर-2 परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। आयोग जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर आने वाले पेपर का शेड्यूल जारी करेगा।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Learningcity. Publisher: livehindustan