SSC CHSL Recruitment 2024: SSC ने किया CHSL परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां पढ़ें सारी जानकारी

SSC CHSL Recruitment 2024: SSC ने किया CHSL परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां पढ़ें सारी जानकारी

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सीएचएसएल भर्ती परीक्षा 2024 के लिए सभी 9 क्षेत्रों के उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट ssc-cr.org पर जाकर चेक कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार के पास अपना रजिस्ट्रेशन आईडी, जन्म तारीख, परीक्षा क्षेत्र  की जानकारी और एप्लीकेशन नंबर होना चाहिए।एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार उसमें लिखी अपनी डिटेल्स को ध्यान से जरूर पढ़ें। आपके एडमिट कार्ड में सभी जानकारी सही होनी चाहिए। अगर ऐसा नहीं है तो आप आयोग से संपर्क करें।एडमिट कार्ड पर लिखी इन जानकारियों को जरूर चेक करें- 1.    उम्मीदवार का नाम 2.    उम्मीदवार की जन्म तारीख 3.    रजिस्ट्रेशन नंबर 4.    एप्लीकेशन नंबर 5.    रोल नंबर 6.    लिंग 7.    परीक्षा सेंटर का पता 8.    परीक्षा सेंटर पर पहुंचने का समय 9.    गेट बंद होने का समय 10.    परीक्षा का समय एसएससी एडमिट कार्ड चेक करने के लिए स्टेप्स-1. सबसे पहले उम्मीदवार को एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाना होगा।2. इसके बाद आपको 'संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर (CHSL) की परीक्षा, 2024 (टायर-1) स्टेटस और ई- एडमिट कार्ड' पर क्लिक करना होगा।3. इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा, जिसमें आपको रजिस्ट्रेशन आईडी और जन्म तारीख डालनी होगी।4. अब आपको एडमिट कार्ड का स्टेटस जानने के लिए टैब पर क्लिक करना होगा।5. अब आपकी स्क्रीन पर SSC CHSL का एडमिड कार्ड ओपन हो जाएगा।6. अब आप अपना एडमिट कार्ड चेक कर सकते हैं और उसे डाउनलोड कर लीजिए।7. भविष्य के लिए आप अपने एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।सभी क्षेत्रों के एडमिट कार्ड डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कीजिए- 1. मध्य क्षेत्र (उत्तर प्रदेश और बिहार) का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के यहां क्लिक कीजिए। 2. उत्तर- पूर्वी क्षेत्र (असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा, नागालैंड, मिज़ोरम) का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के यहां क्लिक कीजिए।3. उत्तरी क्षेत्र (राजस्थान, उत्तराखंड और दिल्ली) का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के यहां क्लिक कीजिए।4. पश्चिमी क्षेत्र (महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा) का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के यहां क्लिक कीजिए।5. एमपी सब- क्षेत्र ( मध्य-प्रदेश, छत्तीसगढ़) का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के यहां क्लिक कीजिए।6. पूर्वी क्षेत्र (झारखंड, ओडिशा,पश्चिम बंगाल, अंडमान और निकोबार द्वीप, सिक्किम) का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के यहां क्लिक कीजिए।7. दक्षिणी क्षेत्र (आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी) का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के यहां क्लिक कीजिए।8. केकेआर क्षेत्र (कर्नाटक और केरल) का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के यहां क्लिक कीजिए।9. उत्तर- पश्चिमी क्षेत्र (जम्मू- कश्मीर, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश) का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के यहां क्लिक कीजिए।ऑफिशियल नोटिस के अनुसार टायर-1 की परिक्षा कम्प्यूटर माध्यम से पूरे देश में तीन शिफ्ट में होगी। एसएससी सीएचएसएल परीक्षा 2024 1 जुलाई से शुरू होगी। एसएससी CHSL की परीक्षा विभिन्न केंद्रीय विभागों में लोअर डिविजन क्लर्क (LDC), पोस्टल असिस्टेंट (PA), सोर्टिंग असिस्टेंट (SA), डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) पदों पर भर्ती के लिए करायी जाती है। 

2024-06-28 17:45:33

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Learningcity. Publisher: livehindustan