Salary Hike 2024: इस साल कितने फीसदी बढ़ेगा आपका वेतन, जानिए AON सर्वे

Salary Hike 2024: इस साल कितने फीसदी बढ़ेगा आपका वेतन, जानिए AON सर्वे

Salary Hike 2024: विभिन्न क्षेत्रों की प्राइवेट कंपनियों कार्य कर रहे लाखों कर्मचारियों के वेतन वृद्धि का मौसम आ गया है। 31 मार्च 2024 के अंत तक सभी कॉर्पोरेट व प्राइवेट लिमिटेड संस्थानों में अप्रैजल फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगा। यह वह प्रोसेस होता है जिससे कि संस्थान के कर्मचारियों की प्रगति और उनके वेतन विसंगतियों को दूर करने का प्रयास किया जाता है। पूरे साल जीतोड़ काम करने के बाद बहुत से कर्मचारियों को कुछ फीसदी का वेतन वृद्धि का तोहफा मिलता है तो वहीं कुछ कर्मचारियों को पदोन्नति भी उसके अनुभव और योगदान के अनुसार किया जाता है। प्राइवेट सेक्टर के ज्यादातर क्षेत्रों में कर्मचारियों का वेतन बाजार के रुख के हिसाब से भी बढ़ता घटता है। यानी यदि किसी देश में आर्थिक मंदी हो तो वहां वेतन वृद्धि न के बराबर होती है और यदि आर्थिक प्रगति तेजी से हो रही है तो कर्मचारियों को भी इसका लाभ वेतन वृद्धि के तौर पर मिलता है। इस साल भारत में कर्मचारियों का औसत वेतन कितने फीसदी तक बढ़ सकता है इसे लेकर सर्वे भी आ चुके हैं।वेतन वृद्धि को लेकर हाल में भारत में वार्षिक वेतन वृद्धि और टर्नओवर सर्वे 2023-24 के लिए आए एऑन सर्वे के अनुसार, इस साल 2024 में कर्मचारियों का वेतन औसतन 9.5% की दर से बढ़ सकता है। वहीं इस सर्वे में 2023 में औसतन वेतन वृद्धि 9.7 फीसदी बताया गया था जो कि इस साल की तुलना में ज्यादा था। यह सर्वे एशिया पैसिफिक देशों के संदर्भ में किया गया है। इस सर्वे में यह भी बताया गया है कि सबसे ज्यादा किस सेक्टर के कर्मचारियों का वेतन बढ़ेगा। रिपोर्ट के अनुसार, करीब 45 उद्योगों की 1414 कंपनियों के डेटा का विश्लेषण कर निष्कर्ष निकाला गया है।2024 में कितनी बढ़ेगी सैलरी :माना जा रहा है कि भारत ने कोरोना महामारी के बाद 2022 से जिस तरह से अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाए रखा उस हिसाब से अधिकतम सिंगल डिजिट में सैलरी ग्रोथ बनी रहेगी। 2024 में पिछले साल की तुलना में कम महंगाई रहने का अनुमान लगाया गया है। फील्डवाइज सबसे ज्यादा वेतन वृद्धि वाले संस्थानों की बात करें तो वित्तीय संस्थानों, इंजीनियरिंग, ऑटोमोबाइल और लाइफ साइंसेज से जुड़े क्षेत्रों में सबसे ज्यादा वेतन वृद्धि होगी। वहीं रिटेल, टेक्नोलॉजी कंसल्टिंग और सर्विसेज में धीमी गति से वेतन बढ़ने का अनुमान लगाया गया है। मैनुफैक्चरिंग सेक्टर की बात करें तो यहां कर्मचारियों का वेतन औसतन  10.1% फीसदी की दर से बढ़ेगा। इसके बाद लाइफ साइंसेज व वित्तीय संस्थानों में औसतन वेतन वृद्धि 9.9% बढ़ेगी।एऑन सर्व के अनुसार, फील्डवाइज वेतन वृद्धि :प्रौद्योगिकी मंच और उत्पाद 9.5%वैश्विक क्षमता केंद्र 9.8%प्रौद्योगिकी परामर्श और सेवाएँ 8.2%वित्तीय संस्थान 9.9%तेजी से आगे बढ़ने वाली उपभोक्ता वस्तुएं / तेजी से आगे बढ़ने वाली उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं 9.6%विनिर्माण 10.1%जीवन विज्ञान 9.9%रसायन 9.7%खुदरा 8.4%व्यावसायिक सेवाएं 9.7%ई-कॉमर्स 9.2%केंद्रीय कर्मचारियों को 4 फीसदी डीए वृद्धि का तोहफा:हाल में केंद्र सरकार ने सभी कर्मचारियों का डीए 4 फीसदी बढ़ाने का ऐलान किया है। सरकार के इस ऐलान के बाद केंद्रीय कर्मचारी व सभी सरकारी बैंकों के कर्मचारियों को वेतन बढ़ जाएगा। हमारे सहयोगी लाइव मिंट के अनुसार, 4 फीसदी डीए वृद्धि के अनुसार अब पीएसयू बैंकों के कर्मचारियों का वेतन करीब 17 फीसदी बढ़ जाएगा। बैंकों के कर्मचारियों के लिए यह वेतनवृद्धि 1 नवंबर 2022 से लागू होगा। यानी उन्हें एरियर के तौर पर भी मोटी रकम मिलेगी। 

2024-03-11 08:31:16

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Learningcity. Publisher: livehindustan