RPSC Exam Calendar : राजस्थान लोक सेवा आयोग ने जारी की 6 भर्ती परीक्षाओं की तिथियां

RPSC Exam Calendar : राजस्थान लोक सेवा आयोग ने जारी की 6 भर्ती परीक्षाओं की तिथियां

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा बुधवार को 6 विभिन्न परीक्षाओं के आयोजन की प्रस्तावित परीक्षा दिनांक जारी की गई। इन परीक्षाओं का आयोजन वर्ष 2025 में 19 जनवरी  से 1 जून तक किया जाना प्रस्तावित किया गया है। आयोग सचिव ने बताया कि प्रस्तावित कार्यक्रमानुसार सहायक अभियोजन अधिकारी (प्रारंभिक) परीक्षा-2024 का आयोजन 19 जनवरी 2025 तथा पुस्तकालयाध्यक्ष ग्रेड-द्वितीय परीक्षा-2024 का आयोजन 16 फरवरी 2025 को किया जाना प्रस्तावित है।जनसंपर्क अधिकारी परीक्षा-2024 का आयोजन 23 मार्च 2025 एवं कृषि अधिकारी परीक्षा-2024 का आयोजन 20 अप्रेल 2025 को किया जाना प्रस्तावित किया गया है। संस्कृत शिक्षा (कॉलेज विभाग) हेतु शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक तथा पुस्तकालयाध्यक्ष के पदों के लिए परीक्षा का आयोजन 4 से 6 मई 2025 एवं सहायक अभियोजन अधिकारी (मुख्य परीक्षा)-2024  का आयोजन 1 जून 2025 को किया जाना प्रस्तावित है। उक्त परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम यथासमय जारी कर दिया जाएगा।RSMSSB : आज आवेदन वापस लेने का अंतिम मौका बोर्ड ने पशु परिचर, एलडीसी समेत 10 भर्तियों की लिस्ट जारी की है और इससे संबंधित शैक्षणिक योग्यता या संबंधित प्रमाण पत्र के बिना आवेदन करने वालों से अपने आवेदन वापस लेने के लिए कहा है। बोर्ड ने कहा है कि योग्यता न होने के बावजूद भी ऑनलाइन आवेदन कर दिया है या गलत सूचना अंकित कर दी है तो ऐसे आवेदकों को अपना आवेदन वापस लेने का प्रावधान किया गया है। ऐसे आवेदक 2 मई तक  एसएसओ पोर्टल पर लॉगइन कर अपना आवेदन वापस ले सकते हैं। ये हैं 10वीं भर्तियां, पदों की संख्या और विज्ञापन संख्या - पशु परिचर सीधी भर्ती-2023   , 5934  ,  07/2023 ,  06.10.2023,   12.01.2024-  पर्यवेक्षक (सुपरवाइजर ) (महिला अधिकारिता) सीधी भर्ती-2024 ,  176 , 01/2024 , 13.02.2024- छात्रावास अधीक्षक ग्रेड सीधी भर्ती-2024 (सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग) , 335 , 02/2024 13.02.2024- पर्यवेक्षक (महिला) (आंगनबाड़ी कार्यकर्ता) सीधी भर्ती-2024, 202 03/2024 , 13.02.2024-  छात्रावास अधीक्षक सीधी भर्ती-2024 (अल्पसंख्यक मामलात विभाग),  112 04/2024 13.02.2024-  पर्य वेक्षक (महिला) सीधी भर्ती-2024 209 05/2024 13.02.2024-  लिपिक ग्रेड /कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती-2024  , 4197 , 06/2024  13.02.2024- शीघ्रलिपिक/निजी सहायक ग्रेड-प्प् संयुक्त सीधी भर्ती-2024,  474,  07/2024 , 26.02.2024-  कनिष्ठ अनुदेशक के (04 ट्रेड) पदों के लिए सीधी भर्ती-2024,  679 , 08/2024 05.03.2024- कनिष्ठ अनुदेशक के विभिन्न व्यवसाय(16 ट्रेड) के पदों के लिए सीधी भर्ती-2024,  1821 ,  09/2024 13.03.2024

2024-05-02 11:25:42

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Learningcity. Publisher: livehindustan