
RPSC AE Recruitment 2024: राजस्थान में असिस्टेंट इंजीनियर के 1014 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आज असिस्टेंट इंजीनियरिंग संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2024 नोटिफिकेशन जारी किया है। जिन उम्मीदवारों को आवेदन करना है वो आधिकारिक वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in/ पर जाकर आवेदन किया जा सकता है। आपको बता दें कि इस भर्ती के लिए 5 अगस्त को नोटिफिकेशन जारी किया गया है. अभी इसके लिए आवेदन शुरू नहीं हुए हैं। आवेदन करने की तारीख 14 अगस्त है। आपको बता दें कि कुल 1014 पदों पर भर्ती होनी हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 12 सितंबर को रात 12 बजे तक है। आपको बता दें कि इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन प्रीलिम्स एग्जाम , मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के बाद किया जाएगा। ज्यादा जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट से पूरा नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं। इस भर्ती के एग्जाम की डेट्स के बारे में बाद में जानकारी दी जाएगी। इन पदों पर आवेदन के लिए आयु सीमा कम से कम 21 साल और अधिक से अधिक 40 साल है। आरक्षण के नियम के अनुसार उम्र सीमा में छूट दी जाएगी। ज्यादा जानकारी के लिए पढ़ेंआरपीएससी 2024 पदों का विवरणराज्य भर के विभिन्न विभागों में भर्ती के लिए कुल 1041 असिस्टेंट इंजीनियर के पदों पर भर्ती होगीपीएचईडी (सिविल) 365पीएचईडी (मेक/इलेक्ट) 101पीडब्ल्यूडी (सिविल) 125पीडब्ल्यूडी (इलेक्ट्रिकल) 20डब्ल्यूआरडी (सिविल) 156डब्ल्यूआरडी (मैकेनिकल) 07पंचायती राज विभाग (सिविल/कृषि) 240इस तरह करें आवेदन 1: आधिकारिक वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in/ पर जाएं 2: होमपेज पर आरपीएससी एई भर्ती 2024 लिंक पर क्लिक करें।3: आवेदन फॉर्म भरें।4: आवेदन पत्र जमा करें।5: डॉक्यूमेंट जमा करें।6: कृपया भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट अपने पास रखें।शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवारों के पास नोटिफिकेशन में लिखी हुई पदों के अनुसार शैक्षिक योग्यता होनी चाहिए। उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से (सिविल) / (मैकेनिकल या इलेक्ट्रिकल) (इलेक्ट्रिकल) / (मैकेनिकल) / सिविल / कृषि इंजीनियरिंग सहित संबंधित विषयों में। बी.ई.की योग्यता होनी चाहिए।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Learningcity. Publisher: livehindustan