
RBSE 5th, 8th Result :राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं रिजल्ट जारी, यहां देखें Direct Link
RBSE Rajasthan Board Class 5th, 8th Result 2024 Declared : राजस्थान बोर्ड ने 5वीं और 8वीं रिजल्ट घोषित कर दिया है। कक्षा 5वीं और 8वीं के स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट rajshaladarpan.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। इस साल 5वीं का रिजल्ट 97.06 फीसदी और 8वीं का रिजल्ट 95.72 रहा है। राजस्थान बोर्ड 8वीं के विद्यार्थियों को ग्रेड दिए जाते हैं। राजस्थान बोर्ड 8वीं कक्षा में इस बार विद्यार्थियों को फेल करने का प्रावधान है। डी ग्रेड तक छात्र पास माने जाते हैं, वहीं ई1 और ई2 आने पर बच्चा फेल माना जाता है। अगर एक या दो विषय में ई ग्रेड आती है तो सप्लीमेंट्री परीक्षा देनी होती है। राजस्थान बोर्ड 5वीं परीक्षा में 14.77 लाख विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। राजस्थान 8वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन 28 मार्च से 4 अप्रैल तक हुआ था। इस बार 8वीं में करीब 12.80 लाख विद्यार्थी पंजीकृत हैं। RBSE 8th, 5th Result 2024: यूं चेक करें परिणाम- सबसे पहले rajshaladarpan.nic.in पर जाएं।- Rajasthan 5th, 8th Board Result के लिंक पर क्लिक करें।- रिजल्ट पेज खुलने पर अपना रोल नंबर डालें। सब्मिट करें। - आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। पिछले वर्ष यानी 2023 में राजस्थान बोर्ड 8वीं का रिजल्ट (Rajasthan board 8th result Date) 95.59 फीसदी रहा था। 8वीं में कुल 12.63 लाख स्टूडेंट्स परीक्षा में बैठे थे जिसमें 94.97 फीसदी बालक तथा 96.30 फीसदी बालिकाएं पास हुईं। पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षा कार्यालय 8वीं की परीक्षा बोर्ड परीक्षा के पैटर्न पर कराता है। आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट में 95226 परीक्षार्थियों को ए ग्रेड, 474924 स्टूडेंट्स को बी ग्रेड, 576782 विद्यार्थियों को सी ग्रेड, 86770 परीक्षार्थियों को डी ग्रेड मिला। 86777 परीक्षार्थियों को पूरक घोषित किया गया है यानी इन्हें ई ग्रेड मिला था।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Learningcity. Publisher: livehindustan