Raksha Bandhan 2024 Essay: रक्षा बंधन पर आसान निबंध, हर कोई करेगा आपकी तारीफ

Raksha Bandhan 2024 Essay: रक्षा बंधन पर आसान निबंध, हर कोई करेगा आपकी तारीफ

Raksha Bandhan 2024 Essay in Hindi: रक्षा बंधन का त्योहार भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का सम्मान करने वाला एक महत्वपूर्ण त्योहार है। यह त्योहार भाई-बहन को स्नेह की डोर में बांधे रखता है। रक्षा बंधन का त्योहार हर साल सावन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। 2024 में राखी का त्योहार सोमवार 19 अगस्त, 2024 को मनाया जाएगा।रक्षा बंधन का अर्थ होता है (रक्षा+बंधन) किसी को अपनी रक्षा के लिए बांध लेना। इस दिन बहने अपने भाइयों से उनकी रक्षा करने का वचन लेती हैं। यह त्योहार पूरे देश में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन बहन अपने भाई के हाथ में राखी बांधती है और माथे पर तिलक करती है। इसके साथ ही बहनें अपने भाई के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु कि कामना करती हैं। भाई अपनी बहन को राखी बांधने के बाद उपहार देते हैं।रक्षा बंधन का त्योहार के त्योहार को भारत में ही नहीं ब्लकि नेपाल और माॅरेशिस में भी बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। रक्षा बंधन एक सामाजिक, पौराणिक, धार्मिक और ऐतिहासिक भावना के धागों से बना एक अनूठा और पावन बंधन है। यह भाई-बहन के बीच रिश्तों को मजबूत करता है। यह त्योहार भाई-बहन के आपसी स्नेह, एकजुटता और विश्वास का प्रतीक है।हर एक त्योहार की अपनी एक विशेषता भी होती है, कई जगहों पर रक्षा बंधन का अनुष्ठान पूरा होने तक बहनें अपने भाइयों के लिए व्रत भी रखती हैं। रक्षा बंधन से जुड़ी बहुत सारी पौराणिक कहानियां भी हैं कहा जाता है कि एक बार भगवान श्रीकृष्ण के हाथ में चोट लग गई थी और बहुत खून बहने लगा था। जब द्रौपदी ने देखा तो उन्होंने तुरंत अपनी साड़ी का किनारा फाड़कर उनके हाथ में बाँध दिया था। श्रीकृष्ण जी द्रौपदी के ऋणी (कर्जदार) हो गए थे। इसलिए जब दुशासन ने द्रौपदी का चीरहरण किया तो भगवान ने द्रौपदी की लाज बचाई थी।कहते हैं तभी से रक्षा बंधन का त्योहार हर वर्ष मनाया जाता है। रक्षा बंधन एक पवित्र त्योहार है, जो भाई-बहन के पवित्र और सजीव रिश्ते का प्रतीक है।

2024-08-17 16:49:05

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Learningcity. Publisher: livehindustan