
राजस्थान के आदित्य ने जेईई मेन में हासिल की AIR 4, नजरें IIT के सबसे मलाईदार BTech कोर्स पर
राजस्थान के आदित्य कुमार ने जेईई मेन में ऑल इंडिया 4 रैंक हासिल की है। कोटा कोचिंग के छात्र आदित्य उन 56 छात्रों में चौथे नंबर पर हैं जिन्होंने इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन 2024 में 100 परसेंटाइल हासिल किए। आदित्य के माता-पिता एक स्टार्टअप में काम करते हैं। आदित्य ने बताया कि वह जेईई मेन की तैयारी को रोजाना 8 से 9 घंटे दिया करते थे। ऐलन के रेगुलर क्लासरूम स्टूडेंट आदित्य ने जेईई मेन में 300 में से 300 अंक हासिल किए। उन्होंने 10वीं कक्षा में 97.8 फीसदी मार्क्स हासिल किए थे। उन्होंने बताया कि अब उनका पूरा फोकस जेईई एडवांस्ड पर है। वह आईआईटी बॉम्बे से बीटेक इन कंप्यूटर साइंस करने के बाद एस्ट्रोफिजिक्स फील्ड में जाना चाहते हैं। आपको बता दें कि जेईई एडवांस्ड के ज्यादातर टॉपरों की पहली पसंद आईआईटी बॉम्बे से बीटेक कंप्यूटर साइंस ही रहता है। इसकी कोर्स की संभावनाएं और प्लेसमेंट में मिलने वाले मोटे पैकेज स्टूडेंट्स को आकर्षित करते हैं। अपनी सफलता पर बात करते हुए उन्होंने कहा, 'काफी खुश हूं। प्रयास रिजल्ट में बदला है। पूरे मार्क्स आने की उम्मीद थी। मैं अपने दिन की शुरुआत किसी कैलकुलेटिव सब्जेक्ट या प्रोब्लब सोल्विंग सब्जेक्ट से करता था। कभी वो फिजिकल केमिस्ट्री होता था तो कभी मैथेमेटिक्स। जब कभी भी प्रश्न हल करते करते उबाऊ फील होता था तो विषय चेंज कर लिया करता था जैसे कुछ थ्योरिटकल, ओसी , आईओसी। ये एक ब्रेक की तरह हो जाया करता था। सवाल ठीक से पढ़ना चाहिए और कैलुकेशन करते समय काफी ध्यान रखना चाहिए। सवाल को दोबारा पढ़ना चाहिए। कैलकुलेशन के लिए कैलकुलेटर इस्तेमाल करने की आदत से बचना है।'उन्होंने कहा 'पेपर के दौरान पहला राउंड खत्म होने पर दो मिनट का गैप लो, शांत रहें। इसके बाद फिर से पेपर करने बैठे। पेपर में केमिस्ट्री और फिजिक्स को जल्दी से जल्दी पूरा करना चाहिए, ताकि मैथ्स को पर्याप्त समय दे सकें। मैथ्स कई बार लेंदी और कई बार टफ आ जाता है। करीब डेढ़ से 2 घंटे मैथ्स के लिए रहे तो फिर तनाव नहीं होता। एग्जाम से एक दो दिन पहले बहुत ज्यादा नहीं पढ़ना चाहिए। दिमाग को रिलेक्स रखना चाहिए। तैयारी के दौरान दोस्त ऐसे होने चाहिए जिससे आपकी पढ़ाई इफेक्ट न हो। पेपर में कभी डरना नहीं चाहिए। कुछेक सवाल न बने तो घबराना नहीं चाहिए। खुद पर विश्वास रखें।' JEE Main Result 2024 : जेईई मेन रिजल्ट जारी, 56 छात्रों को 100 परसेंटाइल, जेईई एडवांस्ड की कटऑफ 5 सालों में सबसे अधिकये हैं जेईई मेन के 56 टॉपर, जिन्हें मिले पूरे 100 परसेंटाइल, देखें लिस्ट1. गजारे नीलकृष्ण निर्मलकुमार (महाराष्ट्र)2. दक्षेश संजय मिश्रा (महाराष्ट्र)3. आरव भट्ट (हरियाणा)4. आदित्य कुमार (राजस्थान)5. हुंडेकर विदित (तेलंगाना)6. मुथावरपु अनूप (तेलंगाना)7. वेंकट साई तेजा मदिनेनी (तेलंगाना)8. चिंटू सतीश कुमार (आंध्र प्रदेश)9. रेड्डी अनिल (तेलंगाना)10. आर्यन प्रकाश (महाराष्ट्र)11. मुकुंठ प्रतीश एस (तमिलनाडु)12. रोहन साई पब्बा (तेलंगाना)13. श्रीयश मोहन कल्लूरी (तेलंगाना)14. केसम चन्ना बसव रेड्डी (तेलंगाना)15. मुरीकिनाती साई दिव्य तेजा रेड्डी (तेलंगाना)16. मुहम्मद सुफियान (महाराष्ट्र)17. शेख सूरज (आंध्र प्रदेश)18. माकिनेनी जिष्णु साई (आंध्र प्रदेश)19. ऋषि शेखर शुक्ल (तेलंगाना)20. थोटामसेट्टी निकिलेश (आंध्र प्रदेश)21. अन्नारेड्डी वेंकट तनीष रेड्डी (आंध्र प्रदेश)22. हिमांशु थालोर (राजस्थान)23. थोटा साई कार्तिक (आंध्र प्रदेश)24. तव्वा दिनेश रेड्डी (तेलंगाना)25. रचित अग्रवाल (पंजाब)26. वेदांत सैनी (चंडीगढ़)27. अक्षत चपलोत (राजस्थान)28. पारेख विक्रमभाई (गुजरात)29. शिवांश नायर (हरियाणा)30. प्रियांश प्रांजल (झारखंड)31. प्रणवानन्द सजी32. हिमांशु यादव (उत्तर प्रदेश)33. प्रथम कुमार (बिहार)34. सान्वी जैन (कर्नाटक)35. गंगा श्रेयस (तेलंगाना)36. मुरासानी साई यशवन्त रेड्डी (आंध्र प्रदेश)37. शायना सिन्हा (दिल्ली)38. माधव बंसल (दिल्ली)39. पॉलिसेट्टी रितेश बालाजी (तेलंगाना)40. विशारद श्रीवास्तव (महाराष्ट्र)41. साइनावनीत मुकुंद (कर्नाटक)42. तान्या झा (दिल्ली)43. थमतम जयदेव रेड्डी (तेलंगाना)44. कनानी हर्षल भरतभाई (गुजरात)45. यशनील रावत (राजस्थान)46. ईशान गुप्ता (राजस्थान)47. अमोघ अग्रवाल (कर्नाटक)48. इप्सित मित्तल (दिल्ली)49. मावुरु जसविथ (तेलंगाना)50. भावेश रामकृष्णन कार्तिक (दिल्ली)51. पाटिल प्रणव प्रमोद (महाराष्ट्र)52. डोरिसाला श्रीनिवास रेड्डी (तेलंगाना)53 . अर्चित राहुल पाटिल (महाराष्ट्र)54. अर्श गुप्ता (दिल्ली)55. श्रीराम (तमिलनाडु)56. आदेशवीर सिंह (पंजाब)
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Learningcity. Publisher: livehindustan