QS Best Student Cities 2025: कौन-से हैं यूरोप के टॉप 10 बेस्ट स्टूडेंट शहर? जानिए पूरी लिस्ट।

QS Best Student Cities 2025: कौन-से हैं यूरोप के टॉप 10 बेस्ट स्टूडेंट शहर? जानिए पूरी लिस्ट।

Top 10 best european cities to study: क्या आपका सपना भी यूरोप जाकर पढ़ाई करने का है? लेकिन क्या आपको यह पता है कि QS द्वारा बेस्ट स्टूडेंट शहर कौन-से हैं? हर साल क्यू.एस. बेस्ट स्टूडेंट शहरों की रैंकिंग जारी करती है जो शहर स्टूडेंट्स के लिए काफी किफायती होते हैं। यह रैंकिंग किफायती, विविधता, रोजगार के अवसर, छात्र संतुष्टि और अकैडमिक एक्सीलेंस सहित पैरामीटर के आधार पर शहरों का मूल्यांकन करती है। आइए आपको बताते हैं कि यूरोप के टॉप 10 बेस्ट स्टूडेंट शहरों के नाम क्या हैं-1. लंदन, यूके – लेटेस्ट क्यू. एस. बेस्ट स्टूडेंट सिटी रैंकिंग 2025 के अनुसार लंदन यूरोप की टॉप सिटी है। लंदन को ओवरऑल 100 स्कोर दिया गया है। शहर का प्रभावशाली शैक्षणिक वातारण, समृद्ध सांस्कृतिक विविधता और व्यापक कैरियर के अवसर इसकी टॉप पॉजिशन में योगदान देते हैं।2. म्यूनिख, जर्मनी – QS रैंकिंग 2025 के अनुसार यूरोप का दूसरा सबसे अच्छा शहर स्टूडेंट्स के लिए म्यूनिख है। इस शहर को रैंकिंग में 97.7 स्कोर दिया गया है। म्यूनिख अपनी हाई क्वालिटी ऑफ लाइफ, किफायती जीवन और अनेक करियर के अवसरों के लिए प्रसिद्ध है।3. पेरिस, फ्रांस- QS रैंकिंग के अनुसार फ्रांस की राजधानी पेरिस बेस्ट स्टूडेंट सिटी रैंकिंग 2025 के अनुसार दुनिया का सातवां और यूरोप का तीसरा शहर है। इसे 94.6 स्कोर दिया गया है पेरिस को इसके ऐतिहासिक आकर्षण, वाइब्रेंट कल्चर और अकैडमिक एक्सीलेंस के लिए जाना जाता है।4. ज्यूरिख, स्विटजरलैंड- लेटेस्ट QS बेस्ट स्टूडेंट सिटी रैंकिंग 2025 के अनुसार स्विटजरलैंड का शहर यूरोप का चौथा शहर है। इस लिस्ट में इसे 94.5 स्कोर दिया गया है।5. बर्लिन, जर्मनी- इस लिस्ट में पांचवां स्थान जर्मनी के शहर को दिया गया है। इस शहर को लिस्ट में 94.4 स्कोर दिया गया है।6. एडिनबर्ग, स्कॉटलैंड- QS रैंकिंग बेस्ट स्टूडेंट सिटी 2025 यूरोप की बेस्ट स्टूडेंट सिटी में छठा स्थान स्कॉटलैंड की राजधानी एडिनबर्ग को मिला है और इसे 90.5 स्कोर दिया गया है।7. वियना, ऑस्ट्रिया – QS रैंकिंग 2025 यूरोप बेस्ट स्टूडेंट सिटी में सातवां स्थान ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना को दिया गया है और इसे 90.1 स्कोर मिला है।8. लुसाने, स्विटजरलैंड- स्विटजरलैंड के शहर लुसाने को QS रैंकिंग 2025 बेस्ट स्टूडेंट सिटी में यूरोप में आठवां स्थान दिया गया है। इस शहर को रैंकिंग में 87.8 स्कोर दिया गया है।9. एम्सटर्डम, नीदरलैंड- यूरोपीय देश नीदरलैंड की राजधानी एम्सटर्डम को QS रैंकिंग में यूरोप का नौवां बेस्ट स्टूडेंट सिटी रैंकिंग दिया गया है। रैंकिंग में 86.6 स्कोर दिया गया है।10. मैनचेस्टर, इंग्लैंड- इंग्लैंड के शहर मैनचेस्टर को यूरोप का दसवां बेस्ट स्टूडेंट सिटी QS रैंकिंग 2025 में माना गया है। इसे लिस्ट में 84.4 स्कोर दिया गया है।

2024-09-19 22:31:09

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Learningcity. Publisher: livehindustan