PRSU : चार ग्रुप में होगी संयुक्त प्रवेश परीक्षा, 20 तरह के कोर्सेज में होगा दाखिला

PRSU : चार ग्रुप में होगी संयुक्त प्रवेश परीक्षा, 20 तरह के कोर्सेज में होगा दाखिला

प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) राज्य विश्वविद्यालय में व्यावसायिक पाठ्यकमों में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू हैं। इस बार 20 प्रकार के व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश होगा। प्रवेश परीक्षा 10 जुलाई को प्रस्तावित है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा में माइनस मार्किंग नहीं होगी। इन पाठ्यक्रमों को चार अलग-अगल ग्रुप में बांटा गया है। हर ग्रुप के लिए प्रश्नपत्रों का प्रारूप और परीक्षा अवधि के बारे में विश्वविद्यालय ने सोमवार को नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा को ग्रुप ए, बी, सी और डी में बांटा गया है। इसमें बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। हर ग्रुप के प्रश्नपत्र में 100 सवाल पूछे जाएंगे। इन्हें दो घंटे में हल करने होंगे। ग्रुप ए में मात्रात्मक योग्यता, डेटा इंटरप्रिटेशन, रीजनिंग, अंग्रेजी भाषा की समझ और सामान्य जागरूकता के प्रश्न आएंगे।ग्रुप बी में 10 प्रश्न अंग्रेजी भाषा से होंगे। बोधगम्यता और भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित/जीवविज्ञान से 30 प्रश्न आएंगे। ग्रुप सी में मात्रात्मक योग्यता, डेटा इंटरप्रिटेशन, रीजनिंग, अंग्रेजी भाषा की समझ और सामान्य जागरूकता से संबंधित प्रश्न आएंगे। वहीं ग्रुप डी के प्रश्नपत्र में 10 प्रश्न अंग्रेजी भाषा से होंगे। इसके अतिरिक्त बोधगम्यता और भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित/जीवविज्ञान प्रत्येक से 30 प्रश्न पूछे जाएंगे।

2024-05-07 08:33:15

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Learningcity. Publisher: livehindustan