
PhD : पीएचडी में दाखिले के लिए देनी होगी परीक्षा, UGC NET व JRF वालों को छूट
केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड (सीयूजे) में पीएचडी में दाखिले के लिए सीयूजे रिसर्च प्रवेश परीक्षा ली जाएगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को सीयूजेआरईटी-2024 में ऑनलाइन आवेदन करना होगा। साक्षात्कार की पात्रता के लिए अभ्यर्थियों को प्रवेश परीक्षा में न्यूनतम 50 अंक लेने होंगे। इसमें 100 अंक की परीक्षा होगी, जिसमें 50 अंक रिसर्च से संबंधित होंगे और 50 अंक संबंधित विषय से संबंधित प्रश्नों के लिए होंगे।505 सीटों पर दिया जाना है नामांकनस्नातक पाठ्यक्रमों की 505 सीटें स्वीकृत हैं। बीएससी एग्रीकल्चर में रांची एग्रीकल्चर कॉलेज में 80, तिलका मांझी कृषि महाविद्यालय गोड्डा में 50, रवींद्रनाथ टैगोर कृषि महाविद्यालय देवघर में 50, कृषि महाविद्यालय, गढ़वा में 50 सीटें हैं। बीएससी हॉर्टिकल्चर में हॉर्टिकल्चर कॉलेज खूंटपानी पश्चिमी सिंहभूम में 50 सीटें हैं। कृषि इंजीनियरिंग में बीटेक के एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग कॉलेज रांची में 40 सीट है। पशु चिकित्सा विज्ञान और पशुपालन स्नातक (बीवीएससी और एएच) के रांची वेटनरी कॉलेज में 75 सीटें हैं। बीएससी फॉरेस्ट्री में फॉरेस्ट्री कॉलेज रांची में 50 सीटें हैं। डेयरी टेक्नोलॉजी में बीटेक में फुलो झानो डेयरी टेक्नोलॉजी कॉलेज हंसडीहा दुमका में 30 व बीएससी फिशरीज साइंस में फिशरीज साइंस कॉलेज गुमला में 30 सीटें हैं।फेलोशिप वालों को परीक्षा की जरूरत नहीं इसके अलावा जिन्होंने यूजीसी नेट (जेआरएफ)/यूजीसी-सीएसआईआर नेट (जेआरएफ) व इसी तरह की राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में छात्रवृत्ति के लिए अर्हता प्राप्त की है और जिनके पास जून 2024 तक फेलोशिप है, उन्हें इस परीक्षा में शामिल होने की जरूरी नहीं है। इन्हें सीयूजेआरईटी-2024 में आवेदन करना होगा और चयन साक्षात्कार से होगा।इन विषयों में कर सकेंगे पीएचडीइस वर्ष एनर्जी इंजीनीयरिंग, मेटर्लिजक एंड मैटेरियल्स इंजीनियरिंग, जलसंसाधन इंजीनियरिंग, ट्रांसपोटेशन इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस, रसायन शास्त्रत्त्, भौतिकी, जियोइंफोरमेटिकस, पर्यावरण विज्ञान, जीव विज्ञान, थियेटर आर्ट, अंग्रेजी, एंथ्रोपोलॉजी एंड ट्राइबल स्टडीज, तिब्बती भाषा, अर्थशास्त्रत्त् व विकास अध्ययन, अंतरराष्ट्रीय संबंध, मैनेजमेंट व शिक्षा में दाखिला होगा। अन्य जानकारी www.cuj.ac.in देख सकते हैं।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Learningcity. Publisher: livehindustan