
NEET UG : नीट में समान अंक आने पर किसे मिलेगी बेहतर रैंक, NTA ने फिर बदली टाई ब्रेकिंग पॉलिसी
NEET UG 2024 : नीट यूजी 2024 का नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू करने के एक महीने बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा की टाई ब्रेकिंग पॉलिसी में एक बार फिर बदलाव कर दिया गया है। अब टाई ब्रेकिंग होने की स्थिति में अब कम्प्यूटर से लॉटरी नहीं निकाली जाएगी। एनटीए ने यूटर्न लेते हुए नीट की टाई ब्रेकिंग पॉलिस अब पिछले साल 2023 की तरह कर दी है। अब पहले की ही तरह सभी और एक अकेले विषय में गलत उत्तर और सही उत्तरों के अनुपात को देखा जाएगा। आपको बता दें कि परीक्षा में दो या उससे अधिक छात्रों के नंबर एक समान आने पर किसे मेरिट में ऊपर रखा जाएगा, यह टाई ब्रेकिंग पॉलिसी से ही तय होता है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने इसी वर्ष नीट 2024 के नोटिफिकेशन में टाई बेकिंग क्राइटेरिया में कंप्यूटर से लॉटरी निकलने का नियम डाला था। गलत उत्तर और सही उत्तरों के अनुपात के नियम को हटा गया था। 2023 से पहले वर्ष 2022 तक आयु और नीट यूजी एप्लीकेशन नंबर से टाई का फैसला होता था। लेकिन 2023 में एनटीए ने आलोचना के बाद अधिक उम्र और एप्लीकेशन नंबर के आधार पर बेहतर रैंक देने के तर्कहीन नियम को हटा दिया। एनटीए ने वर्ष 2022 के टाई ब्रेकिंग के कुल 9 नियम में से अंतिम 2 नियमों को हटाकर वर्ष 2023 में मात्र 7 नियम ही जारी किए गए हैं। अब एनटीए ने नीट 2024 के नोटिफिकेशन में बदलाव कर फिर से 2023 की पॉलिसी को अपन लिया है। नीट नोटिफिकेशन 2024 में ये थे टाई ब्रेकिंग के नियम1. जिस विद्यार्थी के बायोलॉजी में बॉटनी और जूलॉजी में उच्च अंक अथवा परसेंटाइल होगा, उसे रैंक में ऊपर रखा जाएगा।2. जिस विद्यार्थी के केमेस्ट्री में उच्च अंक अथवा परसेंटाइल होंगे3. जिस विद्यार्थी के फिजिक्स में उच्च अंक अथवा परसेंटाइल होंगे 4. जिस विद्यार्थी की उपरोक्त तीनों स्थितियां एक समान हुईं तो फिर मेरिट अथवा रैंक का निर्धारण कंप्यूटर लॉटरी सिस्टम से किया जाएगा।MBBS : कम NEET मार्क्स में भारत से बाहर कहां मिलता है एमबीबीएस में एडमिशन, देखें नियम व कॉलेज लिस्टनीट की टाई ब्रेकिंग पॉलिस के उपरोक्त नियमों को बदलकर अब ये कर दिया गया है - छात्रों के बराबर नंबर आने पर उनकी रैंक तय करने के लिए सबसे पहले उनके बायोलॉजी के नंबर देखें जाएंगे। जिसके बायोलॉजी (बॉटनी एंड जूलॉजी) में ज्यादा मार्क्स आएंगे, उसे रैंक में ऊपर रखा जाएगा। अगर इससे फैसला नहीं हो पाता है तो केमिस्ट्री और फिर फिजिक्स के अंकों की तुलना की जाएगी। नीट टाई ब्रेकिंग फॉर्मूला 2024 1- जिसके बायोलॉजी (बॉटनी एंड जूलॉजी) में ज्यादा मार्क्स आएंगे, उसे रैंक में ऊपर रखा जाएगा। 2- अगर बॉयोलॉजी वाले फैक्टर से रैंक तय नहीं होती तो फिर केमिस्ट्री के मार्क्स देखे जाएंगे। केमिस्ट्री में जिसके ज्यादा मार्क्स आएंगे, उसे रैंक में ऊपर रखा जाएगा। 3- इसके बाद फिजिक्स के मार्क्स देखे जाएंगे। जिसके फिजिक्स में ज्यादा मार्क्स आएंगे, उसे रैंक में ऊपर रखा जाएगा। 4- जिसने सही उत्तरों की तुलना में कम गलत उत्तर दिए होंगे, उसे ऊपर रखा जाएगा। 5- इसके बाद जिस उम्मीदवार का बायोलॉजी (बॉटनी व जूलॉजी ) में अटेम्प्टेड गलत उत्तर और सही उत्तरों का अनुपात कम होगा, उसे ऊपर रखा जाएगा। 6- इसके बाद जिस उम्मीदवार का केमिस्ट्री में अटेम्प्टेड गलत उत्तर और सही उत्तरों का अनुपात कम होगा, उसे ऊपर रखा जाएगा। 7- जिस उम्मीदवार का फिजिक्स में अटेम्प्टेड गलत का प्रतिशत कम होगा।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Learningcity. Publisher: livehindustan