NEET MDS 2024: यहां देख सकेंगे एडमिट कार्ड का सीधा लिंक

NEET MDS 2024: यहां देख सकेंगे एडमिट कार्ड का सीधा लिंक

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज, एनबीईएमएस 15 मार्च  यानी आज NEET MDS 2024 एडमिट कार्ड जारी करेगा।  हालांकि एडमिट कार्ड जारी होने का समय नहीं बताया गया है। जो उम्मीदवार एनईईटी एमडीएस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट  natboard.edu.in के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।  NEET MDS 2024 Direct Link- यहां करें क्लिक ( एडमिट कार्ड जारी होते ही लिंक एक्टिव किया जाएगा)NEET MDS का आयोजन 18 मार्च 2024 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा। इस परीक्षा का आयोजन एक ही शिफ्ट में यानी  सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा। बता दें, NEET MDS भारत भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर-आधारित प्लेटफॉर्म पर आयोजित की जाती है। ये प्रवेश परीक्षा मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट विभिन्न डेंटल या एमडीएस कोर्सेज में दाखिला लेने वाले उम्मीदवारों को लिए आयोजित की जाती है। बता दें, NEET MDS को दो भागों में विभाजित किया गया है: भाग A में 100 प्रश्न हैं और भाग B में 140 प्रश्न हैं। NEET MDS 2024 Admit Card: एडमिट कार्ड को ऐसे करना होगा डाउनलोड- सबसे पहले नेशनल बोर्ड ऑफ मेडिकल साइंसेज, नई दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in और nbe.edu.in पर जाना होगा।- फिर होम पेज पर आपको “Download NEET MDS 2024 admit card.” लिंक दिखाई देगा। इसे क्लिक करना होगा। ( ये लिंक एडमिट कार्ड जारी होने के बार एक्टिव किय जाएगा)- अब लॉगिन डिटेल्स जैसे NEET MDS के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।- आपका NEET MDS 2024 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।- इसे डाउनलोड कर लीजिए और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें।आपको बता दें, बिना एडमिट कार्ड के किसी भी परिस्थिति में परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसी के साथा उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने साथ कोई भी इलेक्ट्रॉनिक सामान लेकर न जाएं। 

2024-03-15 19:33:58

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Learningcity. Publisher: livehindustan