MPPSC Calendar : एमपी पीसीएस और MP SET समेत 12 भर्ती परीक्षाओं की तिथियां जारी, देखें नया कैलेंडर

MPPSC Calendar : एमपी पीसीएस और MP SET समेत 12 भर्ती परीक्षाओं की तिथियां जारी, देखें नया कैलेंडर

MPPSC Calendar : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने लोकसभा चुनाव के चलते अपने परीक्षा कैलेंडर 2024 में संशोधन किया गया है। नए कैलेंडर में 12 परीक्षाओं की जानकारी दी गई है। इसके मुताबिक सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2022 एवं ग्रंथपाल एवं क्रीड़ा अधिकारी परीक्षा 9 जून 2024 को होगी। वहीं राज्य पात्रता परीक्षा 2024  का आयोजन 15 दिसंबर 2024 को होगी।  एमपी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2024 का आयोजन 23 जून 2024 को होगा। एमपीपीएससी संशोधित न्यू टाइम टेबल एग्जाम शेड्यूल ( MPPSC Exam Dates 2024 )सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2022 - 9 जून 2024 को।  (वनस्पति, वाणिज्य, अंग्रेजी, हिंदी, इतिहास, गृह विज्ञान, गणित, संस्कृत, ग्रंथपाल, क्रीड़ा अधिकारी। ग्रंथपाल एवं क्रीड़ा अधिकारी परीक्षा - 9 जून 2024 को। राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 - 23 जून 2024 को। राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2023 - 30 जून 2024 को। सहायक संचालक ग्राम उद्योग हथकरघा 2023 - 14 जुलाई 2024 को। सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2022 - 4 अगस्त 2024 को। खनि अधिकारी अथवा सहायक भौमिकविद 2023 - 25 अगस्त 2024 को। राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2024 - 9 सितंबर से 14 सितंबर 2024 तक। खनि निरीक्षक परीक्षा 2023 - 29 सितंबर 2024 को। राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2024 - 06 अक्टूबर 2024 को। सहायक अध्यापक परीक्षा 2022 (अग्रांकित 20 विषय) - 17 नवंबर 2024 को। सहायक पंजीयक परीक्षा - 8 दिसंबर 2024 को। राज्य पात्रता परीक्षा 2024 - 15 दिसंबर 2024 को

2024-03-29 16:07:45

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Learningcity. Publisher: livehindustan