MP Board Result 2024 :एमपी बोर्ड 10वीं में अनुष्का अग्रवाल और 12वीं में अंशिका मिश्रा ने किया टॉप, फिर लड़कियों ने लड़कों को छोड़ा पीछे

MP Board Result 2024 :एमपी बोर्ड 10वीं में अनुष्का अग्रवाल और 12वीं में अंशिका मिश्रा ने किया टॉप, फिर लड़कियों ने लड़कों को छोड़ा पीछे

MP Board 12th Result 2024 Toppers List : एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज 24 अप्रैल 2024 को शाम 4 बजे घोषित कर चुका है। फिर से हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी है। बता दें कि इस बार एमपी बोर्ड की 10वीं कक्षा में मंडला की अनुष्का अग्रवाल ने 495/500 अंक के साथ प्रथम स्थान हासिल किया है। 12वीं में आर्ट्स स्ट्रीम में जयन्त यादव 487/500 अंक, साइंस में अंशिका मिश्रा 493/500 अंक और कॉमर्स में मुस्कान दांगी 493/500 अंक के साथ ने टॉप किया है। इस साल हाईस्कूल और इंटर में करीब 16 लाख विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे।  12वीं में  करीब 35  फीसदी विद्यार्थी और 10वीं  में लगभग 41फीसदी छात्र-छात्राएं असफल सफल हुए हैं। 10वीं के टॉपर्स की लिस्ट :रैंक 1- अनुष्का अग्रवाल 495/500 अंकरैंक 2- रेखा रेबारी, 493/500 अंक रैंक 2- इश्मिता तोमर,493/500 अंकरैंक 2- स्नेहा पटेल, 493/500 अंकरैंक 3- सौरभ सिंह, 492/500 अंकरैंक 4 - सौम्या सिंह, जोयल रघुवंशी, अंकिता उरमलिया, खुशबू कुमारी , 491/500 अंक  12वीं में आर्ट्स स्ट्रीम 2024 के टॉपर्सरैंक 1 : जयन्त यादव 487/500 अंकरैंक 2 : कुलदीप मेवाड़ा 486/500 अंकरैंक 3 :निशा भारती 484 / 500 अंकरैंक 4 :चेतना कछवाहा 483 / 500 अंकरैंक 5 :दिव्या भीलवार 482 / 500 अंकरैंक 5 : अभिनीष कुमार त्रिपाठी 482 / 500 अंकरैंक-5 : मुस्कान कुशराम 482 / 500 अंक12वीं में साइंस स्ट्रीम 2024 के टॉपर्सरैंक 1 : अंशिका मिश्रा 493/500 अंकरैंक 2 : अंकित चौबे 491/500 अंकरैंक 3 :गीता लोधी 490 / 500 अंकरैंक 4 :कृति चौरसिया 488 / 500 अंकरैंक 4 :जानवी पटेल 488 / 500 अंकरैंक 5 : मोनिका साहू 487 / 500 अंकरैंक-5 : महिमा दांगी 487 / 500 अंकरैंक-5 : आदित्य गौड़ 487 / 500अंकरैंक-5 : प्रज्ञा शुक्ला 487 / 500अंकरैंक-5 : अंकिता पटेल 487 / 500 अंक12वीं के कॉमर्स स्ट्रीम के टॉपर्सरैंक 1 : मुस्कान दांगी 493/500 अंकरैंक 2 :गरिमा जैन 482/500 अंकरैंक 2 :गौरी जैसवाल 482/500 अंकरैंक 2 :दिव्या कोटवानी 482/500 अंकरैंक 3 :फाल्गुनी पवार 481/500 अंकरैंक 4 :मुस्कान अवतानी 480/500 अंकरैंक 5 :गौतम बागरी 479 / 500 अंकरैंक 5 :अनादिया कुसमारिया 479 / 500 अंक 

2024-04-24 18:44:47

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Learningcity. Publisher: livehindustan