
MP Board Date Sheet 2025: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं की डेटशीट जारी, देखें पूरा टाइम टेबल
MPBSE MP Board Date Sheet 2025: एमपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की वार्षिक मुख्य परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ( एमपीबीएसई ) की ओर से जारी टाइम टेबल के मुताबिक 10वीं की परीक्षा 27 फरवरी से 19 मार्च तक चलेंगी। वहीं 12वीं की परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू होगी और 25 मार्च को संपन्न होगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में सुबह 9 बजे से 12 बजे तक होंगी। एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं दोनों परीक्षाओं में इस बार 18 लाख से ज्यादा परीक्षार्थियों के शामिल होने की संभावना है। वर्ष 2024 में परीक्षा 5 फरवरी से शुरू हुई थी। एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा तिथियां- 27 फरवरी 2025 - हिंदी- 28 फरवरी 2025 - उर्दू- 1 मार्च 2025 - NSQF के समस्य विषय व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस- 03 मार्च 2025 - अंग्रेजी- 5 मार्च 2025 - मराठी, गुजराती, पंजाबी, सिंधी- 06 मार्च 2025 - संस्कृत - 10 मार्च 2025- गणित- 13 मार्च 2025 - सामाजिक विज्ञान - 19 मार्च 2025- विज्ञान एमपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा तिथियां25 फरवरी - हिन्दी28 फरवरी - अंग्रेजी1 मार्च - उर्दू, मराठी4 मार्च - फिजिक्स, इकोनॉमिक्स, भारतीय कला का इतिहास5 मार्च - बायोटेक्नोलॉजी6 मार्च - ड्राइंग एंड डिजाइन7 मार्च - भूगोल8 मार्च - बायोलॉजी10 मार्च - मनोविज्ञान 11 मार्च - इंफोर्मेटिक प्रैक्टिस12 मार्च - संस्कृत17 मार्च - केमिस्ट्री, इतिहास, बिजनेस स्टडीज, ड्राइंग पेंटिंग19 मार्च - शारीरिक शिक्षा, एनएसक्यूएफ20 मार्च - समाजशास्त्र22 मार्च - एग्रीकल्चर, होम साइंस, बुक कीपिंग24 मार्च - राजनीति शास्त्र25 मार्च - गणित
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Learningcity. Publisher: livehindustan