
MP Board 12th Toppers : एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, मेरिट सूची में 132 बच्चे, लड़कियों ने फिर मारी बाजी
MP Board 12th Result 2024 : मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ( एमपी बोर्ड ) ने 10वीं और 12वीं का परिणाम mpresults.nic.in और mpbse.nic.in पर जारी कर दिया है। एमपी बोर्ड 10वीं का परिणाम और एमपी बोर्ड 12वीं का परिणाम लाइव हिंदुस्तान वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं। एमपी बोर्ड 12वीं की मेरिट सूची में 132 बच्चे आए हैं। एमपी बोर्ड 12वीं में 64.49 फीसदी पास हुए हैं। इस साल भी 12वीं में भी लड़कियों ने बाजी मारी है। जयंत यादव ने टॉप किया है। उन्हें 500 में से 487 अंक मिले हैं।एमपी बोर्ड 12वीं साइंस मैथ्स ग्रुप के टॉपरों की लिस्टरैंक , छात्र का नाम, स्कूल का नाम, और मार्क्सरैंक - 1 - अंशिका मिश्रा, शिक्षा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, बोडाबाग रोड, रीवा - 500 में से 493 मार्क्सरैंक - 2 - अंकित चौबे, शासकीय नेहरू उ.मा. वि. महाराजपुर, छतरपुर - 491 मार्क्सरैंक 3 - गीता लोधी, शासकीय बहु. उ. मा. उत्कृष्ट विद्यालय, नरसिंहपुर , 490 मार्क्सरैंक 4 - कृति चौरसिया, शासकीय नेहरू उ.मा. वि. महाराजपुर, छतरपुर - 488 मार्क्सएमपी बोर्ड 12वीं फाइन आर्ट्स एवं होम साइंस स्ट्रीम के टॉपरों की लिस्टरैंक 1 - नंदनी मलगम, शासकीय कन्या हायर सकेंडरी स्कूल, समनापुर, डिंडौरी - 464 मार्क्सरैंक 2 - श्री कृष्णा मिश्रा, शासकीय उ. मा. उत्कृष्ट विद्यालय, माधव नगर, उज्जैन - 462 मार्क्सरैंक 3 - ऐश्वर्या चौबे, शासकीय उ. मा. उत्कृष्ट विद्यालय, माधव नगर, उज्जैन - 460 मार्क्सएमपी बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम टॉपरों की लिस्टरैंक, विद्यार्थी का नाम, स्कूल का नाम, मार्क्स रैंक 1. सना अंजुम खान, मिशन उमावि. छपारा, सिवनी - 500 में से 487 मार्क्सरैंक 2. प्रेक्षा राजपूत, ज्ञान ज्योति इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, नैनपुर, मंडला - 486 मार्क्सरैंक 3 . मेहर कुरैशी, ज्ञान ज्योति इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, नैनपुर, मंडला - 485 मार्क्सएमपी बोर्ड 12वीं एग्रीकल्चर ग्रुप टॉपरों की लिस्टरैंक 1 - विनय पांडे, शासकीय उ.मा.वि. पहाड़ी खेड़ा, पन्ना - 480 मार्क्सरैंक 2 - प्रतीक्षा अहिरवार, शासकीय उ. मा. वि. तरीचरकलां, निवाड़ी - 475 मार्क्सरैंक 3 - मयंक पटले, शासकीय बालक हायर सेकेंडरी , बैहट , बालाघाट - 474 मार्क्सरैंक 4- रानी यादव, शा. उ. मा. वि. क्र-1, शिवपुरी - 471 मार्क्सएमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट ऐसे चेक करें- एमपी बोर्ड की वेबसाइट mpresults.nic.in , mpbse.mponline.gov.in , mpbse.nic.in पर जाएं।- वेबसाइट के होम पेज पर 12वीं के रिजल्ट के अलग-अलग लिंक मिलेंगे। अपना कक्षा संबंधी लिंक पर क्लिक करें। - रिजल्ट पेज खुलेगा। इस पेज पर अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर दर्ज करना होगा। इन्हें डिटेल्स को डालकर सब्मिट पर क्लिक करें। स्क्रीन पर रिजल्ट आ जाएगा।- रिजल्ट डाउनलोड कर प्रिंट आउट ले लें।- इसके अलावा मोबाइल पर एमपीबीएसई या एमपी मोबाइल ऐप डाउनलोड करके भी उस पर रिजल्ट चेक किया जा सकता है।मोबाइल ऐप पर भी देखें रिजल्टविद्यार्थी एमपीबीएसई मोबाइल ऐप ( MPBSE MOBILE App ) पर भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। स्टूडेंट्स गूगल प्ले स्टोर पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। ऐप में नो योअर रिजल्ट ऑप्शन का चयन करने के बाद अपना रोल नंबर तथा आवेदन क्रमांक डालकर परीक्षा परिणाम मिल जाएगा। 10वीं 12वीं रिजल्ट से पहले एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं परिणाम जारी किया गया। एमपी बोर्ड कक्षा पांचवी रिजल्ट 90.97 फीसदी रहा है। इसमें सरकारी स्कूल का 91.53 और निजी स्कूल का परीक्षा परिणाम 90.18 फीसदी रहा। मदरसों का परिणाम 73.26 फीसदी रहा। एमपी बोर्ड 8वीं रिजल्ट 87.71 फीसदी रहा। सरकारी स्कूल का 86.22 फीसदी प्राइवेट स्कूल 90.60 फीसदी और मदरसा के 67.40 फीसदी छात्रों ने बाजी मारी।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Learningcity. Publisher: livehindustan