MP Board 10th topper 2024: एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी, अनुष्का अग्रवाल ने किया टॉप,यहां देखें पूरी लिस्ट

MP Board 10th topper 2024: एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी, अनुष्का अग्रवाल ने किया टॉप,यहां देखें पूरी लिस्ट

MP Board 10th topper 2024: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (एमपीबीएसई) ने एमपी बोर्ड 10वीं, के रिजल्ट की घोषणा कर दी है। जिसके साथ ही 9.46 लाख छात्रों का इंतजार समाप्त हुआ। इस साल एमपी बोर्ड 10वीं की टॉपर नैनपुर, मंडला की अनुष्का अग्रवाल ने पहला स्थान हासिल किया है,उनके के मैथ्स और साइंस में 100 में से 100 अंक आए हैं।यहां देखें नाम1- अनुष्का अग्रवाल के 500 में से 495 अंक2-  रेखा रेबारी के 500 में से 493 अंक2 - इस्तिता तोमर के 500 में से 493 अंक2 - स्नेहा पटेल के 500 में से 493 अंक3 - सौरभ सिंह के 500 में से 492 अंक4 -  सौम्या सिंह के 500 में से 491 अंक4 - जोयल रघुंवंशी के 500 में से 492 अंक4 -  अंकित उरमलिया के 500 में से 492 अंक4 -  खुशबू कुमारी के 500 में से 492 अंक5 - प्रगित असाटी के 500 में से 490 अंक5 - श्रुति तोमर के 500 में से 490 अंक5 -गुनगुन शाक्य के 500 में से 490 अंक5 - निकिता चौरसिया के 500 में से 490 अंक5 - नियति साहू के 500 में से 490 अंकरिजल्ट डायरेक्ट चेक करने के लिए  आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाएं। अगर वेबसाइट क्रैश हो जाती हैं  तो आप रिजल्ट लाइव हिन्दुस्तान की वेबसाइट  www.livehindustan.com/career/ पर भी देख सकते हैं। - MPBSE MP Board Result 2024 live : एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट Direct Linkये थे पिछले साल के टॉपरपिछले साल, मृदुल पाल एमपी बोर्ड कक्षा 10 परीक्षा 2023 में टॉपर बने थे। उनके 500 में से 494 अंक आए थे। वहीं पिछले साल कुल मिलाकर कक्षा 10वीं में  63.29% छात्र पास हुए थे, जिसमें  लड़कों ने 60.26% का पास प्रतिशत हासिल किया, जबकि लड़कियों ने 66.47% प्रतिशत के साथ बेहतर प्रदर्शन किया था।इन तारीखों पर आयोजित की गई थी परीक्षा मध्य प्रदेश हाईस्कूल बोर्ड परीक्षाएं 5 फरवरी से 28 फरवरी तक आयोजित की गई थी, जबकि इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं 6 फरवरी से 5 मार्च 2024 तक हुई थी। एमपीबीएसई के अनुसार, इस साल दोनों परीक्षाओं में 16 लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया। परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में आयोजित की गईं थी। जिसका समय था सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक।mp board 10th result- छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स की मदद से अपने स्कोर चेक कर सकते हैं।स्टेप 1-  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in, mpbse.nic.in पर जाना होगा।स्टेप 2- उसके बाद आपको होम पेज पर  'MP 10 or 12 Board result 2024' लिंक पर क्लिक करना होगा।स्टेप 3- फिर छात्र अपने रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर दर्ज करें। इसके बाद  सबमिट पर क्लिक करें।स्टेप 4- अब रिजल्ट आपके सामने होगा।स्टेप 5- इसे डाउनलोड कर लीजिए। आप चाहें तो भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले सकते हैं। 

2024-04-24 17:21:14

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Learningcity. Publisher: livehindustan