Maharashtra Police Recruitment 2024: महाराष्ट्र पुलिस भर्ती प्रक्रिया आज से शुरु, 17 हजार पदों के लिए 17 लाख से ज्यादा लोगों ने किया एप्लाई

Maharashtra Police Recruitment 2024: महाराष्ट्र पुलिस भर्ती प्रक्रिया आज से शुरु, 17 हजार पदों के लिए 17 लाख से ज्यादा लोगों ने किया एप्लाई

महाराष्ट्र में आज से पुलिस भर्ती प्रक्रिया शुरू हो रही है। महाराष्ट्र सरकार ने 17,471 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन माँगे थे। पूरे महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों से लाखों युवाओं ने भर्ती के लिए आवेदन किया है। पुलिस विभाग के पास 17.76 लाख उम्मीदवारों के आवेदन आए हैं। यह भर्ती महाराष्ट्र पुलिस में कॉन्स्टेबल,ड्राईवर, बैंड मैन, एसआरपीएफ और जेल स्टाफ पदों पर की जाएगी।ऐसा पहली बार होगा जब फिजिकल एग्जाम जिसमें शॉर्ट और लॉन्ग डिस्टेंस रनिंग और शॉट पुट शामिल हैं, मॉनसून में आयोजित करायी जाएंगी। तमाम राजनीतिक दल इस चीज़ का विरोध कर रहे हैं, और उन्होंने भर्ती प्रक्रिया की तारीख को आगे बढ़ाने का प्रस्ताव रखा है। उनका कहना है कि फिजिकल परीक्षा का मॉनसून में आयोजन से उम्मीदवारों को चोट लग सकती है। महाराष्ट्र पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उनके पास 9,595 कांस्टेबल पदों के लिए 8,22, 984 आवेदन आए हैं। 1,686 ड्राईवर पदों के लिए 1,98,300 लोगों ने आवेदन किया है। जेल स्टाफ में 1,800 पदों पर भर्ती के लिए 3,72,354 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। जेल स्टाफ के प्रत्येक पद पर भर्ती के लिए 206 लोगों ने आवेदन किया है, वहीं बाकी सभी पदों पर भर्ती के लिए प्रत्येक पद पर 101 आवेदकों ने आवेदन किया है। महाराष्ट्र पुलिस अभी भी और बहुत सारे खाली पद हैं, क्योंकि कोरोना के दौरान 2019, 2020 और 2021 में भर्ती प्रक्रिया नहीं हुई थी। लेकिन पुलिसकर्मियों की रिटायर्मेंट समय से हुई थी। इसलिए महाराष्ट्र पुलिस में बहुत सारे पद खाली हैं। इसके अलावा बहुत सारे पुलिसकर्मियों ने अपनी जान गवां दी थी। इन पदों पर भी भर्ती पिछले साल और इस वर्ष होगी।एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ज्यादातर भर्ती की प्रक्रिया गर्मी के समय ही की जाती है। इस वर्ष लोकसभा चुनाव आने के कारण मॉरल कोड ऑफ कंडक्ट मार्च में ही लग गया था। जिसके कारण सारी पुलिस महकमा लोकसभा चुनाव ड्यूटी में था, इसलिए भर्ती प्रक्रिया देरी से हो रही है।  

2024-06-19 12:36:59

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Learningcity. Publisher: livehindustan