JSSC JLSCE 2023 Answer Key: झारखंड महिला पर्यवेक्षिका प्रतियोगिता परीक्षा 2023 की प्रोविजनल आंसर की jssc.nic.in पर जारी

JSSC JLSCE 2023 Answer Key: झारखंड महिला पर्यवेक्षिका प्रतियोगिता परीक्षा 2023 की प्रोविजनल आंसर की jssc.nic.in पर जारी

JSSC JLSCE 2023 Provisional Answer Key: झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (JSSC) ने झारखंड महिला पर्यवेक्षिका प्रतियोगिता परीक्षा 2023 (JLSCE) की प्रोविजनल आंसर की को जारी कर दिया है। प्रोविजनल आंसर की चेक करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट jssc.nic.in पर जाना होगा। उम्मीदवारों के लिए ऑब्जेक्शन विंडो 6 अक्टूबर 2024 तक ओपन रहेगी।JSSC JLSCE प्रोविजनल आंसर की कैसे चेक करें-1. सबसे पहले कैंडिडेट को ऑफिशियल वेबसाइट jssc.nic.in पर जाना होगा।2. अब आपको होम पेज पर दिए गए “JSSC JLSCE प्रोविजनल आंसर की लिंक” पर क्लिक करना होगा।3. इसके बाद आपको अपनी लॉग इन डिटेल्स डालकर लॉग इन करना होगा।4. अब आपकी स्क्रीन पर आंसर की ओपन हो जाएगी।5. अब आप ध्यान से आंसर की चेक कीजिए और उसे डाउनलोड कर लीजिए।JSSC JLSCE प्रोविजनल आंसर की डायरेक्ट लिंकऑफिशियल नोटिस के अनुसार, आपत्ति के साथ प्रूफ प्रस्तुत करना अनिवार्य है। स्टैंडर्ड किताब के केवल संबंधित पेजों को प्रूफ के रूप में स्वीकार किया जाएगा। सामान्य गणित और मानसिक क्षमता परीक्षणों के अलावा अन्य विषयों में हाथ से लिखा प्रूफ स्वीकार नहीं किए जाएंगे। अन्य माध्यमों से प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। साथ ही, निर्धारित समय के बाद किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।झारखंड महिला पर्यवेक्षिका प्रतियोगिता परीक्षा 2023 परीक्षा क आयोजन 8 से 13 सितंबर और 18 से 20 सितंबर 2024 को किया गया था।आपको बता दें कि उम्मीदवारों द्वारा दर्ज की गई आपत्ति को विषय एक्सपर्ट द्वारा चेक कराया जाएगा और उनकी राय के आधार पर फाइनल आंसर की को तैयार किया जाएगा। फाइनल आंसर की के आधार पर रिजल्ट को तैयार किया जाएगा। ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।

2024-10-03 17:47:59

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Learningcity. Publisher: livehindustan