
JSSC Constable Exam : झारखंड कांस्टेबल भर्ती के लिए 7 केंद्रों पर होगा फिजिकल टेस्ट, 10km लगानी होगी दौड़
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा 2023 ( झारखंड एक्साइज कांस्टेबल भर्ती परीक्षा ) के अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता की जांच के लिए राज्य में सात केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से छह केंद्रों (स्मार्ट सिटी, रांची, झारखण्ड जगुआर, रांची, पुलिस केन्द्र, गिरिडीह, जेएपीटीसी, पदमा, हजारीबाग, सीटीसी मुसाबनी, जमशेदपुर और झासपु-09, साहेबगंज) पर दिनांक 22.08.2024 से 04.09.2024 तक तथा एक केंद्र पलामू, चियांकी हवाई अड्डा, पलामू, में 27.08.2024 से 09.09.2024 तक शारीरिक दक्षता परिक्षण आयोजित किया जा रहा है। झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा में कुल 583 पदों के लिए 5,13,832 अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जा रही है।झारखंड पुलिस के द्वारा इस शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजन हेतु सात पुलिस चयन पर्षद का गठन किया गया है। गठित चयन पर्षद में एक अध्यक्ष तथा चार सदस्यों (कुल पांच) को नामित किया गया है।जनरल के लिए 237 वैकेंसी हैं। एससी के लिए 148, एसटी के लिए 57, ईबीसी के लिए 50, बीसी के लिए 32 व ईडब्ल्यूएस के लिए 59 वैकेंसी हैं।पुरुष अभ्यर्थियों की लंबाई कम से कम 160 सेमी और छाती कम से कम 81 सेमी हो।एससी व एसटी अभ्यर्थियों को लंबाई में पांच व छाती में 2 सेमी की छूट मिलेगी।महिला अभ्यर्थियों के लिए लंबाई - 148पुरुषों को 60 मिनट में 10 किमी और महिलाओं को 40 मिनट में 5 किमी की दौड़ लगानी होगी।फिजिकल टेस्ट के बाद लिखित परीक्षा होगी। इसके बाद मेडिकल टेस्ट होगा।चयनितों को 19900-63200 , लेवल-2 का वेतमान मिलेगा।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Learningcity. Publisher: livehindustan