JSSC CGL Admit Card date : झारखंड सीजीएल भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी होने की डेट घोषित

JSSC CGL Admit Card date : झारखंड सीजीएल भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी होने की डेट घोषित

JSSC CGL Admit Card date : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा- 2023 (नियमित एवं बैकलॉग) के एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि घोषित कर दी है। एडमिट कार्ड 17 सितंबर 2024 को जारी होंगे। जेएसएससी सीजीएल भर्ती परीक्षा का आयोजन 21 सितंबर व 22 सितंबर को होगा। परीक्षार्थी jssc.nic.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। आपको बता दें जनवरी फरवरी में यह परीक्षा आयोजित हुई थी लेकिन पेपर लीक के चलते इसे रद्द कर दिया गया था। इसके बाद जेएसएससी अध्यक्ष नीरज सिन्हा ने इस्तीफा दे दिया था।JSSC CGL Admit Card download: यूं डाउनलोड करें एडमिट कार्ड- जेएसएससी की वेबसाइट jssc.nic.in पर जाएं।- एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।- JSSC CGL Admit Card लिंक पर क्लिक करें।- रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड डालकर लॉग इन करें। एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट ले लें।गलत उत्तर पर कटेगा एक अंकप्रत्येक पेपर की अवधि 2 घंटे होगी। ओएमआर शीट पर मुख्य परीक्षा होगी। इसमें वस्तुनिष्ट और बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। हर प्रश्न के सही उत्तर पर तीन अंक मिलेंगे, जबकि गलत होने पर एक अंक काटा जाएगा।पेपर-1, भाषा ज्ञान - कुल प्रश्न - 120, परीक्षा अवधि - 2 घंटा - हिन्दी भाषा ज्ञान - 60 प्रश्न- अंग्रेजी भाषा ज्ञान - 60 प्रश्नपेपर-2 चिन्हित जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा, कुल प्रश्न - 100 , 2 घंटे। पेपर-3 सामान्य ज्ञान, कुल प्रश्न 150 , परीक्षा अवधि - 2 घंटा। इसमें कम से कम 30 फीसदी अंक लाना अनिवार्य है। वैकेंसी का ब्योरासहायक प्रशाखा पदाधिकारी-  863कनीय सचिवालय सहायक- 335श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी- 182प्लानिंग असिस्टेंट - 05प्रखंड कल्याण पदाधिकारी- 195प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी 252अंचल निरीक्षक- 185बैकलॉग पदकनीय सचिवालय सहायक 08

2024-09-04 17:23:35

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Learningcity. Publisher: livehindustan