
JPSC PCS Prelims Admit Card : झारखंड पीसीएस प्रीलिम्स की एग्जाम सिटी जारी, ये 4 चीजें ले जाना अनिवार्य
झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के एग्जाम सिटी की डिटेल्स जारी कर दी है। परीक्षार्थी www.jpsc.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं कि उनका परीक्षा केंद्र किस जिले में है। परीक्षार्थी अपने ईमेल आईडी / फोन नंबर / कैंडिडेट आईडी व पासवर्ड डालकर ये डिटेल्स चेक कर सकेंगे। परीक्षार्थी अपने एडमिट कार्ड 12 मार्च 2024 से डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई दिक्कत आती है तो अभ्यर्थी 16 मार्च तक सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक 919431301419 /+919431301636/+918956622450 पर कॉल कर हेल्प ले सकते हैं। जेपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा 17 मार्च को विभिन्न केंद्रों पर ली जाएगी। पहली शिफ्ट की परीक्षा 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरे शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक ली जाएगी। परीक्षा के दिन अभ्यर्थियों को अपने मूल एडमिट कार्ड के साथ आवेदन में लगाई फोटो की चार स्वहस्ताक्षरित कलर कॉपी, एक फोटो आईडी लाना होगा। साथ ही ओएमआर भरने के लिए नीला या काला बॉल पेन लाना होगा।एग्जाम सिटी डायरेक्ट लिंकआपको बता दें कि इस बार जेपीएससी सिविल सर्विसेज एग्जाम के तहत 342 पद भरे जाएंगे। रिक्त पदों में डिप्टी कलेक्टर के 207 और डीएसपी के 35 पद हैं। 155 पद अनारक्षित हैं। वहीं 88 पद एसटी, 31 एससी, 15 अन्य पिछड़ा वर्ग , 24 पिछड़ा वर्ग व 29 ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षित हैं। पदों का ब्योराउप समाहर्ता (डिप्टी कलेक्टर) - 207पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) - 35राज्य कर पदाधिकारी - 56कारा अधीक्षक - 2झारखंड शिक्षा सेवा (कैटेगरी-2) - 10जिला समादेष्टा - 1सहायक निबंधक - 8श्रम अधीक्षक - 14प्रोबेशन पदाधिकारी- 6उत्पाद निरीक्षक - 3वेतनमान:-1 उप समाहर्त्ता 9300 - 34800 ग्रेड पे - 54002 पुलिस उपाधीक्षक 9300 - 34800 ग्रेड पे - 54003 राज्य-कर पदाधिकारी 9300 - 34800 ग्रेड पे - 54004 काराधीक्षक 9300 - 34800 ग्रेड पे - 54005 झारखण्ड शिक्षा सेवा श्रेणी-2 (मूल कोटि) 9300 - 34800 ग्रेड पे - 54006 जिला समादेष्टा 9300 - 34800 ग्रेड पे - 54007 सहायक निबंधक 9300 - 34800 ग्रेड पे - 54008 श्रम अधीक्षक 9300 - 34800 ग्रेड पे - 54009 प्रोबेशन पदाधिकारी 9300 - 34800 ग्रेड पे - 480010 निरीक्षक उत्पाद 9300 - 34800 ग्रेड पे - 4200 न्यूनतम मार्क्सप्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा व मेरिट लिस्ट के लिए न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स अनारक्षित के लिए 40 प्रतिशत, एसटी/एससी के लिए 32 प्रतिशत, इबीसी वन के लिए 34 प्रतिशत, बीसी टू के लिए 36.5 प्रतिशत, पीटीजी के लिए 30 प्रतिशत तथा ईडब्ल्यूएस के लिए 40 प्रतिशत निर्धारित की गयी है।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Learningcity. Publisher: livehindustan