
JPSC CCE 2024: झारखंड सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, PT एडमिट कार्ड भी जल्द
झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) द्वारा ली जाने वाली संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है। योग्य अभ्यर्थी अब 3 मार्च शाम पांच बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। परीक्षा शुल्क भुगतान की तिथि भी तीन मार्च कर दी गई है। पहले आवेदन की मियाद 29 फरवरी तक ही थी। वहीं प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) की तिथि भी तय कर दी है। यह परीक्षा 17 मार्च को विभिन्न केंद्रों पर ली जाएगी।ताजा नोटिस में जेपीएससी ने कहा है कि भर्ती से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए 919431301636, 919431301419, 918956622450 नंबरों पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कॉल कर संपर्क किया जा सकता है।इस बार जेपीएससी सिविल सर्विसेज एग्जाम के तहत 342 पद भरे जाएंगे। रिक्त पदों में डिप्टी कलेक्टर के 207 और डीएसपी के 35 पद हैं। 155 पद अनारक्षित हैं। वहीं 88 पद एसटी, 31 एससी, 15 अन्य पिछड़ा वर्ग , 24 पिछड़ा वर्ग व 29 ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षित हैं। इस बार भर्ती में उम्मीदवारों को उम्र में 7 साल की छूट दी गई है। उम्मीदवारों के अधिकतम उम्र की गिनती 1 अगस्त 2017 से की जाएगी। जबकि न्यूनतम उम्र की गिनती 1 अगस्त 2024 के आधार पर की जाएगी। नोटिफिकेशन में कहा गया है कि आयु सीमा में मिलने वाली छूट का प्रावधान केवल सिर्फ झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के लिए मान्य होगा।पदों का ब्योराउप समाहर्ता (डिप्टी कलेक्टर) - 207पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) - 35राज्य कर पदाधिकारी - 56कारा अधीक्षक - 2झारखंड शिक्षा सेवा (कैटेगरी-2) - 10जिला समादेष्टा - 1सहायक निबंधक - 8श्रम अधीक्षक - 14प्रोबेशन पदाधिकारी- 6उत्पाद निरीक्षक - 3योग्यता - किसी भी विषय में ग्रेजुएशन। आयु सीमा - 21 वर्ष से 35 वर्ष।अधिकतम आयु सीमा अति पिछड़ा वर्ग / पिछड़ा वर्ग - 37 वर्ष।महिला (अनारक्षित, अति पिछड़ा वर्ग, पिछड़ा वर्ग)- 38 वर्ष।एसटी, एससी (पुरुष व महिला)- 40 वर्ष।वेतनमान:-1 उप समाहर्त्ता 9300 - 34800 ग्रेड पे - 54002 पुलिस उपाधीक्षक 9300 - 34800 ग्रेड पे - 54003 राज्य-कर पदाधिकारी 9300 - 34800 ग्रेड पे - 54004 काराधीक्षक 9300 - 34800 ग्रेड पे - 54005 झारखण्ड शिक्षा सेवा श्रेणी-2 (मूल कोटि) 9300 - 34800 ग्रेड पे - 54006 जिला समादेष्टा 9300 - 34800 ग्रेड पे - 54007 सहायक निबंधक 9300 - 34800 ग्रेड पे - 54008 श्रम अधीक्षक 9300 - 34800 ग्रेड पे - 54009 प्रोबेशन पदाधिकारी 9300 - 34800 ग्रेड पे - 480010 निरीक्षक उत्पाद 9300 - 34800 ग्रेड पे - 4200 चयन - प्रीलिम्स , मेन्स और इंटरव्यू।न्यूनतम मार्क्सप्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा व मेरिट लिस्ट के लिए न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स अनारक्षित के लिए 40 प्रतिशत, एसटी/एससी के लिए 32 प्रतिशत, इबीसी वन के लिए 34 प्रतिशत, बीसी टू के लिए 36.5 प्रतिशत, पीटीजी के लिए 30 प्रतिशत तथा ईडब्ल्यूएस के लिए 40 प्रतिशत निर्धारित की गयी है।आवेदन फीसअनारक्षित, ईडब्ल्यूएस, ईबीसी, बीसी- 100 रुपयेझारखंड के एससी, एसटी - 50 रुपये
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Learningcity. Publisher: livehindustan