
JOSAA : IIT कानपुर में BTech CSE के बाद डेटा साइंस बना पसंद, क्या रही ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक
JOSAA IIT BTech seat allotment Result 2024: कंप्यूटर साइंस के बाद मेधावियों की पहली पसंद मैथमेटिक्स एंड साइंटिफिक कंप्यूटिंग और स्टैटिक्स एंड डेटा साइंस बन गई है। देश की सभी 23 आईआईटी में दाखिले को जोसा (ज्वाइंट सीट एलॉकेशन अथॉरिटी) ने गुरुवार को पहले चरण का सीट एलॉटमेंट सूची जारी की। इसमें हर साल की तरह मेधावियों की पहली पसंद आईआईटी बॉम्बे बना है। पहले टॉप-20 मेधावियों ने आईआईटी बॉम्बे में कंप्यूटर साइंस का चयन किया है। कानपुर में 120 रैंक वाले मेधावी ने कंप्यूटर साइंस को चुना है। हालांकि किन मेधावियों ने प्रवेश ले लिया है, यह अंतिम सूची 24 जून को जारी होगी।आईआईटी कानपुर में संचालित 14 पाठ्यक्रम के लिए जोसा ने पहले चरण का सीट एलॉटमेंट जारी किया है। जनरल कैटेगिरी में 120 से 248 रैंक वाले मेधावियों ने कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग का चयन किया है। मैथमेटिक्स एंड साइंटिफिक कंप्यूटिंग में 449 से 926 रैंक वाले मेधावियों ने सीट लॉक की है। तीसरे नंबर पर मेधावियों की पसंद स्टैटिक्स एंड डेटा साइंस रहा। इसमें 699 से 990 रैंक वाले मेधावियों को सीट मिली है। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 743 से 1257 रैंक वाले मेधावियों ने कानपुर का चयन किया है।JOSAA : IIT में पहले राउंड में 23894 रैंक तक को सीट, जानें क्या रही BTech की ओपनिंग व क्लोजिंग रैंकऐसे ही एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में 2713 से 3495 रैंक, बीएसबीई (बायोलॉजिकल साइंस एंड बायोइंजीनियरिंग) में 5259 से 6791 रैंक, केमिकल इंजीनियरिंग में 2227 से 3903 रैंक, केमिस्ट्री में 7317 से 10,037 रैंक, सिविल इंजीनियरिंग में 4158 से 5676 रैंक, अर्थ साइंस में 6793 से 9550 रैंक वाले मेधावियों ने कानपुर चुना है। इकोनॉमिक्स में 2137 से 2993 रैंक, मटेरियल साइंस एंड इंजीनियरिंग में 3998 से 5791 रैंक, मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 1889 से 2736 रैंक और फिजिक्स में 1440 से 4609 रैंक वाले मेधावियों ने कानपुर का चयन किया है।कंप्यूटर साइंस में पहले चरण में रहा सीट एलॉकेशनवर्ष ओपनिंग रैंक क्लोजिंग रैंक2016 113 2252017 104 2032018 103 2132019 95 2162020 111 2312021 100 2132022 107 2362023 118 2152024 120 248फिर टॉप-100 की पसंद नहीं बना कानपुरजोसा ने पहले राउंड का सीट एलॉकेशन जारी किया है। पिछले पांच साल की तरह जेईई एडवांस्ड में टॉप-100 रैंक पाने वाले मेधावियों की पसंद कानपुर नहीं बन पाया। टॉप रैंकर्स में 120 रैंक वाले मेधावी ने कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग का चयन किया है। वर्ष 2019 में आल इंडिया 95 रैंक प्राप्त करने वाले मेधावी ने आईआईटी कानपुर में कंप्यूटर साइंस का चयन किया था। नौ सालों का रिकॉर्ड देखा जाए तो कंप्यूटर साइंस में दाखिला लेने वाले मेधावियों के ग्राफ में भी गिरावट आई है।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Learningcity. Publisher: livehindustan