
JNVST 6th Admission 2025: नवोदय विद्यालय 2025 का सेलेक्शन टेस्ट कब होगा? क्या होगा एग्जाम पैटर्न
JNVST Admission 2025: जवाहर नवोदय विद्यालय समिति ने छठवीं कक्षा में एडमिशन के लिए जेएनवी सेलेक्शन टेस्ट 2025-26 के आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दिया है। जो भी पेरेंट्स अपने बच्चों का एडमिशन नवोदय विद्यालय में कराना चाहते हैं, वह 16 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार navodaya.gov.in से डायरेक्ट रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं। देशभर के 27 राज्यों और 8 केंद्रशासित प्रदेश में कुल 653 विद्यालय हैं। जेएनवी सेलेक्शन टेस्ट के जरिए नवोदय विद्यालय में अधिकतम 80 विद्यार्थियों का चयन होता है।जवाहर नवोदय विद्यालय सेलेक्शन टेस्ट 2025 : अकादमिक सेशन 2025-26 में छठीं क्लास में ए़डमिशन के लिए जेएनवी सेलेक्शन टेस्ट 2 फेज में करवाया जाएगा।फेज 1 एग्जाम : 18 जनवरी 2025 को सुबह 11:30 बजे से 1:30 बजे तक आंध्र प्रदेश,असम,अरुणांचल प्रदेश(दिबांग वैली,तवांग जिलों के अलावा), बिहार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमांचल प्रदेश(चंबा,किन्नौर,मंडी,सिरमोर,कुल्लू,लाहौल ऐर स्पिति और शिमला जिलों के अलावा), जम्मू और कश्मीर (केवल जम्मू-1,जम्मू-2 और सांबा जिले में), झारखंड, केरल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मनीपुर, उड़ीसा, पंजाब, राजस्थान, त्रिपुरा, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल(दार्जिलिंग के अलावा), केंद्रशासित प्रदेश अंडमान और निकोबार,दादर-नागर हवेली, चडीगढ़,दमन और दीव,दिल्ली, लक्षद्वीप और पुण्डुचेरी में परीक्षाएं आयोजित होंगी।फेज-2 एग्जाम : 12 अप्रैल 2025 को सुबह 11:30 बजे से 1:30 बजे तक जम्मू कश्मीर (जम्मू-1,जम्मू-2 और सांबा के अलावा), मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, अरुणांचल प्रदेश के तवांग में, दिवांग वैली के जिलों में, हिमांचल प्रदेश के चंबा किन्नौर,मंडी,सिरमोर,लाहौल, स्पीति और शिमला जिलों में,पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में, केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख के लेह और कारगिल जिले में परीक्षाएं आयोजित होंगी।एग्जाम पैटर्न : जेएनवी में छठीं क्लास के एडमिशन के लिए सेलेक्शन टेस्ट 3 सेक्शन में होगा। तीनों सेक्शन एक सिंगल टेस्ट बुकलेट में शामिल होंगे।जिसमें विद्यार्थियों को 2 घंटे का समय दिया जाएगा। सेलेक्शन टेस्ट के पेपर में 100 अंक के 80 प्रश्न होंगे। दिव्यांग-स्टूडेंट्स को 40 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।मेंटल एबिलिटी टेस्ट : इसमें छात्रों से 50 अंक के 40 प्रश्न पूछे जाएंगे। अभ्यार्थियों को 60 मिनट में इन प्रश्न-पत्र को हल करना होगा।अर्थमेटिक टेस्ट : इस सेक्शन में 25 अंक के 20 प्रश्न पत्र होंगे। जिसे सॉल्व करने के लिए 30 मिनट का समय दिया जाएगा।लैंग्वेज टेस्ट : इस सेक्शन में भी 25 अंक के 20 प्रश्न पूछे जाएंगे और अभ्यर्थियों को प्रश्न पत्र सॉल्व करने के लिए 30 मिनट में पेपर सॉल्व करना होगा।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Learningcity. Publisher: livehindustan