JNVST 2024: यहां जानें जेएनवीएसटी सेलेक्शन टेस्ट का पैटर्न

JNVST 2024: यहां जानें जेएनवीएसटी सेलेक्शन टेस्ट का पैटर्न

जवाहर नवोदय विद्यालयों में छठी क्लास में एडमिशन के लिए अगर आप जवाहर नवोदय विद्यालय सेलेक्श टेस्ट देना चाहते हैं, तो आपको बता दें कि यह टेस्ट दो चरणों में होगा। पहला जनवरी में दूसरा अप्रैल 2025 में। दोनों दिनों में दो घंटे की परीक्षा होगा। 16 सितंबर आवेदन की आखिरी तारीख है। अगर अभी तक आवेदन नहीं किए हैं, तो आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।सेलेक्शन टेस्ट का पैटर्नआपको बता दें कि तीन टाइप के टेस्ट होंगे। हर किसी के नंबर अलग होंगे और इनके सवाल भी अलग होंगे।इस एग्जाम की कुल अवधि 2 घंटे की है। यह एग्जाम दो चरणों में सिंगल शिफ्ट में होगा। सिंगल शिफ्ट 11.30 से 1.30 बजे तक होगी।छठी क्लास के एग्जाम का पैटर्नविषय             सवालों की संख्या      मार्क्स     टाइममेंटल एबिलिटी       40                    50        60 मिनटअर्थमेटिक              20                    25        30 मिनटभाषा                      20                     25        30 मिनटकुल 80 100 2घंटेदिव्यांग स्टूडेंट्स को 40 मिनट अतिरिक्त दिए जाएंगे।स्टूडेंट्स क  एक अलग ओएमआर (ऑप्टिकल मार्क रिकॉग्निशन) उत्तर पुस्तिका प्रदान की जाएगी जिसमें उन्हें दिए गए स्थान पर अपने उत्तरों के गोले को काला करना होगा।उम्मीदवारों को ओएमआर शीट पर लिखने के लिए केवल नीले/काले बॉल प्वाइंट पेन का इस्तेमाल करना होगा, पेंसिल का इस्तेमाल नहीं करना है।प्रत्येक प्रश्न के लिए चार विकल्प होंगे जिनमें से केवल एक ही सही है। उम्मीदवारों को सही विकल्प के गोले को काला करना होगा।अभ्यर्थी काले घेरे में परिवर्तन नहीं कर सकते।प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1.25 अंक होंगे और कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा।ओएमआर शीट कटी-फटी मुड़ी और इस पर व्हाइटनर का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए।

2024-09-11 13:52:24

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Learningcity. Publisher: livehindustan