Jharkhand Board 12th Result 2024: झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, इस Link से करें चेक

Jharkhand Board 12th Result 2024: झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, इस Link से करें चेक

Jharkhand Board 12th Result 2024: झारखंड बोर्ड 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। झारखंड बोर्ड द्वारा आज सुबह करीबन 11:47 बजे नतीजे जारी किए गए हैं। परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स झारखंड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in और jacresults.com पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस साल 12वीं का स्कोर 85.88% रहा। रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को रोल कोड और रोल नंबर जैसी डिटेल्स भरना जरूरी होगा। झारखंड बोर्ड इंटर का रिजल्ट देखने के लिए नीचे दी गयी डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें और दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें-झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 डायरेक्ट लिंकझारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट चेक करने के आसान स्टेप्स स्टेप 1- सबसे पहले झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in और jacresults.com पर जाएं।स्टेप 2- 'Jharkhand Board 12th Result 2024 के लिंक कर क्लिक करें।स्टेप 3- अब अपना रोल नंबर व रोल कोड डालें। स्टेप 4- सबमिट पर क्लिक करें। स्टेप 5- झारखंड बोर्ड इंटर रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगास्टेप 6- चेक करें अपने मार्क्स, परसेंटेज और टॉपर लिस्ट स्टेप 7- फ्यूचर के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट लेकर अपने पास रखेंसाल 2024 के बोर्ड की परीक्षा में लगभग 3 लाख 44 हजार स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। इस साल झारखंड बोर्ड की ओर से 16 फरवरी से 26 फरवरी तक 12वीं की परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा में लगभग 3 लाख 44 हजार स्टूडेंट्स ने भाग लिया। इस साल 84.26% लड़के और 86.78 प्रतिशत लड़कियां परीक्षा में सफल रही। झारखंड बोर्ड के अनुसार, साल 2024 में लड़कियों ने बाजी मारी है। झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट- jac.jharkhand.gov.in/jac और www.jacresults.com पर जाना होगा।लाइव हिंदुस्तान पर रिजल्ट चेक करने के लिए यहां करें क्लिक आप सबसे पहले रिजल्ट चेक कर सकेंगे।इस साल दसवीं के नतीजे 13 अप्रैल के दिन झारखंड बोर्ड द्वारा जारी किए गए थे, जिसमें 90.39% स्टूडेंट्स  ने सफलता हासिल की है। 10वीं में ज्योत्सना ज्योति 496 अंकों के साथ टॉपर बनी। झारखंड बोर्ड बारहवीं के स्टूडेंट्स उत्तर पुस्तिकाओं की रीचेकिंग के लिए अपना आवेदन जल्द कर सकेंगे। जो स्टूडेंट्स एक या दो सब्जेक्ट में फेल हो गए हैं, उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा में पास होने का एक और मौका दिया जाएगा। झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट और कंपार्टमेंट परीक्षा से जुड़ी अन्य जरूरी डिटेल्स के लिए झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट और लाइव हिन्दुस्तान को फॉलो करते रहें

2024-04-30 12:21:16

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Learningcity. Publisher: livehindustan