
JAC 10th Result: इस साल पूर्वी सिंहभूम अव्वल और देवघर सबसे फिसड्डी, देखें जिले वाइज पास प्रतिशत
JAC 10th Result 2024: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने आज मैट्रिक यानी कक्षा 10वीं की फाइनल परीक्षाओं के नतीजे जारी कर दिए हैं, जिसमें कुल मिलाकर 90.39% छात्र- छात्राओं ने सफलता हासिल की है। रिजल्ट की घोषणा सुबह लगभग 11:30 बजे की गई। इस साल 91% लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 89.70% है। वहीं इस साल पूर्वी सिंहभूम अव्वल और देवघर सबसे फिसड्डी रहा है।- JAC Jharkhand Board 10th Result 2024 LIVE : जैक झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट Direct Link, यहां डालें रोल नंबरJAC 10th Result: इस साल पूर्वी सिंहभूम अव्वल और देवघर सबसे फिसड्डीइस साल झारखंड बोर्ड में पूर्वी सिंहभूम जिले में छात्रों का पास प्रतिशत सबसे अधिक (94.07 प्रतिशत) है, जबकि देवघर में यह सबसे कम (84.53 प्रतिशत) है। यहां देखें जिले वाइज पास प्रतिशतपूर्वी सिंहभूम: 94.07%हजारीबाग: 93.83%गिरिडीह: 93.44%लातेहार: 93.23%कोडरमा: 92.42%पलामू: 91.90%गुमला: 91.86%गढ़वा: 91.13%सिमडेगा: 90.89%खूंटी: 90.32%धनबाद: 90.32%गोड्डा: 90.00%चतरा: 89.83%रामगढ़: 89.70%रांची: 89.65%सरायकेला: 89.57%दुमका: 88.68%लोहरदगा: 88.45%बोकारो: 88.03%जामताड़ा: 87.67%पाकुड़: 87.30%पश्चिम सिंहभूम: 86.37%साहेबगंज: 85.98%देवघर: 84.53%इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल की छात्राओं ने किया कमाल हजारीबाग में इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल जेएसी झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट में अपने छात्रों की उत्कृष्ट उपलब्धियों का जश्न मना रहा है। ज्योत्सना ज्योति 500 में से 496 अंक हासिल कर 99.2% अंकों के साथ स्टेट टॉपर बनीं है। उनके बाद दूसरे स्थान पर 98.6% और 493 अंकों के साथ सना संजूरी हैं। करिश्मा कुमारी और सृष्टि सौम्या दोनों ने 500 के कुल अंकों में से 98.4% अंक हासिल करके तीसरा स्थान हासिल किया। यानी एक ही स्कूल की छात्राओं ने स्टेट में टॉप किया है। बता दें, इस साल झारखंड बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में कृष्णा मुंडा ने टॉप किया है। जेएसी ने घोषणा की कि टॉप 3 रैंक में चार छात्र हैं और सभी लड़कियां हैं। वहीं टॉप 10 की लिस्ट में 44 स्टूडेंट्स शामिल हैं।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Learningcity. Publisher: livehindustan