JAC 10th Result 2024: झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, ये रहा Direct Link

JAC 10th Result 2024: झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, ये रहा Direct Link

JAC jharkhand board 10th Result 2024 : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने आज मैट्रिक रिजल्ट जारी कर दिया है।स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव उमाशंकर सिंह, माध्यमिक शिक्षा निदेशक उत्कर्ष गुप्ता, झारखंड एकेडमिक काउंसिल के अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार महतो और सचिव एसडी तिग्गा द्वारा झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट जारी किया गया। रिजल्ट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in के अलावा लाइव हिन्दुस्तान पर भी जारी किए गए हैं। Live: जैक झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट Direct Link, यहां डालें रोल नंबरइस वर्ष 90.31 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। 205110 विद्यार्थी  (54 फीसदी ) फर्स्ट डिविजन से पास हुए हैं। करीब 1 लाख 53 हजार विद्यार्थी सेकेंड डिविजन से पास हुए हैं। जैक बोर्ड अध्यक्ष डॉक्टर अनिल महतो ने कहा कि आम चुनाव को देखते हुए हम लोग जल्दी जारी कर रहे हैं। अन्य सालों के मुकाबले इस बार 20 दिन पहले रिजल्ट हुआ है। स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट इन jac.jharhand.gov.in , jacresults.com वेबसाइट्स पर देख सकते हैं। 12वीं बोर्ड से पहले 10वीं का रिजल्ट जारी हो रहा है।इस बार के जैक झारखंड बोर्ड रिजल्ट में लड़कियों में बाजी मारी है। लड़कियों का पास प्रतिशत 91 रहा। लड़कों का  पास प्रतिशत 89.70 रहा। बोर्ड का कहना है कि अगले 10 दिनों में 12वीं का रिजल्ट भी जारी कर दिया जाएगा।यूं चेक करें रिजल्ट- 1- आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाएं।2 - होमपेज पर जेएसी 10वीं परिणाम 2024 के लिए सीधे लिंक पर क्लिक करें।3 -  स्क्रीन पर एक लॉगिन पेज दिखाई देगा।4 - लॉगिन विवरण दर्ज करें। सब्मिट करें।5 - जेएसी 10वीं परिणाम 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।6 - भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रति डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट ले लें।जैक झारखंड एकेडमिक काउंसिल की मैट्रिक की परीक्षा 6 फरवरी से 26 फरवरी तक आयोजित हुई थी। मैट्रिक के लिए 1238 और इंटरमीडिएट के लिए 740 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जैक 10वीं 12वीं दोनों कक्षाओं की परीक्षा में करीब 7,66,500 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। मैट्रिक में 4,21,678 छात्र-छात्रा परीक्षा में शामिल हुए।

2024-04-19 11:51:16

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Learningcity. Publisher: livehindustan