JAC 10th Result 2024: इस साल टॉप 10 में 44 स्टूडेंट्स और टॉप 3 में 4 छात्राएं शामिल

JAC 10th Result 2024: इस साल टॉप 10 में 44 स्टूडेंट्स और टॉप 3 में 4 छात्राएं शामिल

JAC 10th Board Result 2024:  झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं के रिजल्ट का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया, क्योंकि झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी) ने आज, 19 अप्रैल को मैट्रिक के रिजल्ट की घोषणा कर दी है। जेएसी 10वीं परिणाम की घोषणा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई। इस साल झारखंड कक्षा 10वीं में 90.39% छात्रों ने सफलता हासिल की है। अब छात्र- छात्राएं रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट  jacresults.com पर देख सकते हैं।- JAC Jharkhand Board 10th Result 2024 LIVE : जैक झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट Direct Link, यहां डालें रोल नंबर इस साल  टॉप 10 की लिस्ट में 44 स्टूडेंट्स शामिल हुए हैं, जिसमें टॉप 3 में 4 छात्राएं शामिल हैं।यहां देखें टॉप 44 के नाम1    ज्योत्सना ज्योति - 496 अंक2    सना संजरी- 493 अंक3    करिश्मा कुमारी- 492 अंक3    सृष्टि सौम्या- 492 अंक4    प्रतिभा महतो - 491 अंक4    सुमित कुमार महतो - 491 अंक4    सुप्रिया कुमारी - 491 अंक5    संभवी सुहाना - 490 अंक5    सक्षम वर्मा - 490 अंक5    फिजा फातिमा - 490 अंक5    सुकृति कुमारी - 490 अंक5    तनु राजमुक्ति - 490 अंक6 - माही कुमारी ठाकुर- 489 अंक6- प्रेरणा - 489 अंक6- समृद्धि मेहता, 489 अंक6- शुभांगी सिंह , 489 अंक6- रिया कुमार, 489 अंक7-मृदुला सिंह - 488 अंक7-जयदीप कुमार - 488  अंक7-अंकिता कुमारी - 488 अंक7-सिमरन कुमार - 488 अंक7-नम्रता सेन गुप्ता - 488 अंक7-मोहित कुमार दास -  488 अंक8 - कल्पना कुमारी -  487 अंक8 - नीतेश कुमार महतो - 487 अंक8 -सौरव चैटर्जी  - 487 अंक8 - तनुजा कुमारी कमल - 487 अंक8 - पुष्पा कुमारी  -  487 अंक8 - रिया कुमारी - 487अंक8 -रुश्दा रानी  -  487 अंक8 -पवन कुमार - 487 अंक9- आस्था कुमारी - 486 अंक9- नेहा कुमारी सिन्हा - 486 अंक9- अनन्या कुमारी-  486 अंक9- कोमल साह -  486 अंक9- शांति कुमारी-   486 अंक9- निखिल कुमारी ठाकुर- 486 अंक10- स्नेहा कुमारी - 485 अंक10- सपना रानी -  485 अंक10- करिश्मा कुमारी - 485 अंक10- सुजल कुमारी - 485 अंक10- शुभ सवर्ण - 485 अंक10- प्रिंसी प्रिया - 485 अंक10- हर्षवर्धन - 485 अंक JAC 10th result 2024: डायरेक्ट लिंक झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में ज्योत्सना ज्योति 99.2 प्रतिशत से स्टेट टॉपर बनीं हैं। सना संजोरी 98.6% सेकंड टॉपर और करिश्मा कुमारी और सृष्टि सौम्या 98.4 प्रतिशत से थर्ड टॉपर हैं। ये सभी  इंदिरा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राएं हैं।झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में लड़कियों ने मारी बाजीझारखंड बोर्ड कक्षा 10 की फाइनल परीक्षा में लड़कों का पास प्रतिशत 89.70% और लड़कियों का पास प्रतिशत 91% प्रतिशत है। इस साल लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है।इसी के साथ बता दें,JAC कक्षा 10वीं की परीक्षा में  प्रथम श्रेणी में 2,05,110 छात्र, द्वितीय श्रेणी में 1,53,733 छात्र और तृतीय श्रेणी में 19,555 छात्र शामिल हैं।पहले ही बता दिया गया था, झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट 19 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे घोषित किया जाएगा। जेएसी वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 6 फरवरी से 26 फरवरी के बीच सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:05 बजे तक राज्य भर के 1,238 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस साल कक्षा 10वीं की परीक्षा में 4,21,678 छात्र-छात्रा परीक्षा में शामिल हुए हैं। परीक्षा का आयोजन एक ही शिफ्ट (सुबह 9.45 बजे से 1.05 बजे तक) में किया गया था।

2024-04-19 13:58:38

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Learningcity. Publisher: livehindustan