India Post GDS Result 2024 : इंडिया पोस्ट जीडीएस 2024 के 12 सर्किल की मेरिट लिस्ट-1 जारी,इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

India Post GDS Result 2024 : इंडिया पोस्ट जीडीएस 2024 के 12 सर्किल की मेरिट लिस्ट-1 जारी,इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

India Post GDS Result 2024 Merit List -1 Out : इंडिया पोस्ट ने ग्रामीण डाक सेवा(जीडीएस) रिक्रूटमेंट 2024 की आंध्र प्रदेश,असम,पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र,दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक,पंजाब,तमिलनाडू,तेलंगाना,ओडिशा,केरल समेत 12 सर्किल की पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। अन्य सर्किल की मेरिट लिस्ट-1 भी जल्द जारी की जाएगी। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर सर्किल की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। इंडिया पोस्ट जीडीएस मेरिट लिस्ट उम्मीदवारों के हाई स्कूल के बोर्ड एग्जाम के आधार पर तैयार की गई है। चयनित उम्मीदवारों को फिजिकल वेरीफिकेशन में शामिल होना होगा। कैंडिडेट्स को फिजिकल वेरीफिकेशन के लिए डेट समेत अन्य जानकारियां मोबाइल नंबर पर शेयर की जाएंगी। इंडिया पोस्ट जीडीएस रिक्रूटमेंट के तहत कुल 23 सर्किल में 44,228 ग्रामीण डाक सेवक के रिक्त पदों को भरा जाएगा।इन आसान स्टेप्स में डाउनलोड करें मेरिट लिस्टमेरिट लिस्ट डाउनलोड करने के लिए indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।अपने सर्किल की लिंक पर क्लिक करें। इंडिया पोस्ट मेरिट लिस्ट की पीडीएफ डाउलोड करें।शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट्स की लिस्ट चेक करें।इंडिया पोस्ट ने इस साल भी प्रत्येक सर्किल की अलग-अलग मेरिट लिस्ट निकाली है। इस सूची में जिन अभ्यर्थियों का नाम शामिल हैं, उन्हें फिजिकल वेरीफिकेशन में शामिल होना होगा।NEET UG 2024 : नीट यूजी राउंड 1 काउंसलिंग के रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट आजएक क्लिक से डाउनलोड करें पीडीएफआंध्र प्रदेश -  लिंक 1असम - लिंक 2पश्चिम बंगाल - लिंक 3महाराष्ट्र - लिंक 4दिल्ली - लिंक 5गुजरात - लिंक 6कर्नाटक - लिंक 7ओडिशा - लिंक 8पंजाब- लिंक 9तमिलनाडु- लिंक 10तेलंगाना - लिंक 11केरल - लिंक 12बता दें कि जीडीएस मेरिट सूची हाईस्कूल बोर्ड एग्जाम के मेरिट लिंक के आधार पर तैयार की जाती है। इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होता है। उम्मीदवार अपने सर्किल के अनुसार डायरेक्ट लिंक से आसानी से पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।  

2024-08-20 11:13:21

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Learningcity. Publisher: livehindustan