IIT : सबसे मलाईदार BTech कोर्स पर टूट पड़े JEE advanced के टॉपर, AIR 1 से 68 की टॉप चॉइस

IIT : सबसे मलाईदार BTech कोर्स पर टूट पड़े JEE advanced के टॉपर, AIR 1 से 68 की टॉप चॉइस

आईआईटी बॉम्बे का बीटेक कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग डिग्री कोर्स इस साल भी जेईई एडवांस्ड के टॉपरों की टॉप चॉइस रहा है। जोसा काउंसलिंग सीट एलोकेशन में आईआईटी बॉम्बे की बीटेक सीएसई ब्रांच के लिए जेईई एडवांस्ड की ओपनिंग रैंक 1 और क्लोजिंग रैकं 68 रही।  इसके बाद आईआईटी दिल्ली की बीटेक सीएसई ब्रांच की ओपनिंग रैंक 27 और क्लोजिंग रैंक 116  रही। जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (जोसा) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी और जीएफटीआई के बीटेक कोर्सेज में एडमिशन के लिए ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक जारी की है। पिछले साल जेईई एडवांस्ड के टॉप 100 रैंकर्स में से 89 ने आईआईटी बॉम्बे के पवई कॉलेज को फर्स्ट चॉइस (कंप्यूटर साइंस) चुना था। इनमें से 67 आईआईटी बॉम्बे में दाखिला पाने में सफल रहे थे। 23 ने आईआईटी दिल्ली और 9 ने आईआईटी मद्रास का रुख किया था। यहां देखें जोसा काउंसलिगं राउंट वन सीट अलॉटमेंट में किस आईआईटी की क्या रही ओपनिंग व क्लोजिंग रैंकआईआईटी         जेंडर (लिंग)    ओनिंग रैंक    क्लोजिंग आईआईटी बॉम्बे     जेंडर न्यूट्रियल     1             68आईआईटी बॉम्बे     केवल महिला      7               421आईआईटी दिल्ली    जेंडर न्यूट्रियल 27                 116आईआईटी दिल्ली         केवल महिला      39      556आईआईटी मद्रास    जेंडर न्यूट्रियल    76           159आईआईटी कानपुर    जेंडर न्यूट्रियल  120       248आईआईटी खड़गपुर जेंडर न्यूट्रियल  226           414आईआईटी रुड़की  जेंडर न्यूट्रियल  277       481आईआईटी हैदराबाद  जेंडर न्यूट्रियल  431     649आईआईटी गुवाहाटी  जेंडर न्यूट्रियल  466      607आईआईटी (बीएचयू) वाराणसी जेंडर न्यूट्रियल 619    1,015आईआईटी गांधीनगर  जेंडर न्यूट्रियल  654     1,576आईआईटी कानपुर  केवल महिला   781     1,117आईआईटी इंदौर  जेंडर न्यूट्रियल  823     1,354आईआईटी रोपड़  जेंडर न्यूट्रियल  1,158    2,234आईआईटी खड़गपुर केवल महिला  1,172    1,579आईआईटी रुड़की केवल महिला   1,270    1,697आईआईटी हैदराबाद  केवल महिला  1,709     1,809 आईआईटी पटना जेंडर न्यूट्रियल  1,760     2,985आईआईटी गुवाहाटी केवल महिला  1,788     2,095आईआईटी मंडी  जेंडर न्यूट्रियल  1,803    2,869आईआईटी (आईएसएम) धनबाद  जेंडर न्यूट्रियल   1,817   3,594आईआईटी तिरुपति   जेंडर न्यूट्रियल  1,915      4,469आईआईटी जोधपुर  जेंडर न्यूट्रियल  2,062   2,798आईआईटी भुवनेश्वर    जेंडर न्यूट्रियल  2,372     3,404आईआईटी गांधीनगर केवल महिला   2,427    4,592आईआईटी इंदौर केवल महिला   2,431     4,011आईआईटी (बीएचयू) वाराणसी केवल महिला 2,562    4,121आईआईटी जम्मू जेंडर न्यूट्रियल 3,412  5,555आईआईटी रोपड़ केवल महिला    3,461  5,385आईआईटी भिलाई  जेंडर न्यूट्रियल  3,471  5,907आईआईटी धारवाड़  जेंडर न्यूट्रियल  3,482    5,577आईआईटी गोवा  जेंडर न्यूट्रियल 3,758     4,654आईआईटी भुवनेश्वर केवल महिला  4,130    6,717आईआईटी पलक्कड़ जेंडर न्यूट्रियल 4,513     5,556आईआईटी पटना केवल महिला  4,695     7,171आईआईटी धारवाड़ केवल महिला 4,989    11,033आईआईटी (आईएसएम) धनबाद  केवल महिला  5,560    7,557आईआईटी जोधपुर केवल महिला  5,655     6,587आईआईटी तिरुपति केवल महिला  5,737    6,324आईआईटी मंडी केवल महिला 6,049    6,667आईआईटी गोवा केवल महिला  7,924   10,256आईआईटी पलक्कड़ केवल महिला  8,303    9,127आईआईटी जम्मू केवल महिला  8,353    11,138आईआईटी भिलाई केवल महिला  10,240   11,290JOSAA : NIT में JEE Main की 16284 रैंक पर मिला BTech कंप्यूटर साइंस, IIT पटना में 2985 रहा क्लोजिंग रैंकइस बार जेईई एडवांस्ड में आईआईटी दिल्ली जोन के वेद लाहोटी ने 360 में से 355 अंक लाकर ऑल इंडिया टॉप किया था। वहीं लड़कियों में आईआईटी बॉम्बे जोन की द्विजा धर्मेशकुमार पटेल 332 अंक लाकर टॉप किया। द्विजा धर्मेशकुमार पटेल की ऑल इंडिया रैंक 7 रही। इस वर्ष जेईई एडवांस्ड पेपर 1 और 2 दोनों के लिए उपस्थित हुए 180,200 उम्मीदवारों में से कुल 48,248 उम्मीदवार पास हुए। इनमें 7,964 लड़कियां शामिल थीं।

2024-06-22 12:56:22

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Learningcity. Publisher: livehindustan