Hindi Diwas Wishes, Quotes : हिंदी दिवस पर शेयर करें ये टॉप 10 शुभकामना संदेश, फोटो और स्लोगन

Hindi Diwas Wishes, Quotes : हिंदी दिवस पर शेयर करें ये टॉप 10 शुभकामना संदेश, फोटो और स्लोगन

Hindi Diwas Wishes, Quotes, Messages, Slogans, Photo, Images : हर साल 14 सितंबर का दिन देश भर में हिंदी दिवस के तौर पर मनाया जाता है। हिंदी भाषा विविधताओं से भरे इस देश को न सिर्फ एकता के सूत्र में बांधती है बल्कि यह भावों की अभिव्यक्ति का सबसे सरल जरिया भी है। देश को एक रखने में हिंदी का बहुत बड़ा योगदान है।14 सितंबर का दिन हम हिंदी भाषियों के लिए गर्व करने का दिन है। 14 सितंबर के दिन ही 1949 में संविधान सभा ने हिंदी को भारत की राजभाषा बनाने का फैसला किया था। हिंदी दिवस पहली बार 14 सितंबर 1953 को मनाया गया था। हिंदी की अहमियत का अंदाजा इससे पता चलता है कि आज हिंदी दुनिया में तीसरी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। भारत में डॉक्टरी और इंजीनियरिंग की पढ़ाई हिंदी में होने लगी है। सोशल मीडिया पर हिंदी पढ़ने व लिखने का उपयोग बढ़ता जा रहा है।हिंदी दिवस के अवसर पर आप भी दोस्तों, करीबियों को मैसेज भेजकर हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दे सकते हैं। यहां देखें ऐसे ही कुछ चुनिंदा बेस्ट शुभकामना संदेश-1. हिंदी केवल मातृ भाषा ही नहीं,अपनेपन का एहसास है।हिंदी हिन्दुस्तान की शान है।हर हिन्दुस्तानी की पहचान है।हिंदी दिवस की शुभकामनाएं2. जैसे माथे पर कुमकुम बिंदीऐसे भाषा का श्रृंगार है हिंदी।हिंदी दिवस की शुभकामनाएं3. बाकी भाषा को मैंने महज किताबों में रखाहिंदी को सब जगह अपने भावों में रखाहिंदी दिवस की शुभकामनाएं4. हिंदी भाषा नहीं भावों की अभिव्यक्ति है,यह मातृभूमि पर मर मिटने की भक्ति है।हिंदी दिवस की शुभकामनाएं5. सरस, सरल मनोहारी है।अपनी हिंदी प्यारी है।।सुरभित है, उजियारी है।अपनी हिंदी प्यारी है।।खिली हुई फुलवारी है।अपनी हिंदी प्यारी है। हिंदी दिवस की शुभकामनाएं6. हिंदी और हिन्दुस्तान हमारा है और हम इसकी शान हैंदिल हमारा एक है और एक हमारी जान हैहिंदी दिवस की शुभकामनाएं7. हिंदी और हिन्दुस्तान हमारा है और हम इसकी शान हैंदिल हमारा एक है और एक हमारी जान हैहिंदी दिवस की शुभकामनाएं8. हम सब का अभिमान है हिंदीभारत देश की शान है हिंदीहिंदी दिवस की शुभकामनाएं 9. हमारी एकता और अखंडता ही हमारे देश की पहचान हैहिंदुस्तानी हैं हम और हिंदी हमारी जुबान है।हिंदी दिवस पर आप सभी को शुभकामनाएं। 10. हिंदी हैं हम, वतन है हिन्दुस्तान हमारा।सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा।जय हिन्द, जय भारत।हिंदी दिवस की शुभकामनाएं

2024-09-13 07:27:50

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Learningcity. Publisher: livehindustan